फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Russian artists will give the message of Ram-Rajya on the land of Panipat

Panipat News: पानीपत की धरा पर राम-राज्य का संदेश देंगे रशियन कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Russian artists will give the message of Ram-Rajya on the land of Panipat
पानीपत। ब्रह्मकुमारी के थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में रविवार को भव्य कार्यक्रम में रशियन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से रशियन कलाकर पानीपत की धरा से देश-विदेश सहित जिले के लोगों को राम-राज्य का ईश्वरीय संदेश देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 30 रशियन कलाकारों का समूह पानीपत पहुंच चुका है।
विज्ञापन


जीआरसी के निदेशक बीके भारत भूषण ने बताया कि यह वही रशियन कलाकारों का समूह है। जिन्होंने कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति भवन में भी अपनी प्रस्तुति दी थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जब कुछ वर्ष पूर्व करनाल में इन विदेशियों की कला को देखा तो दिल से सराहना की थी। थिराना केंद्र 10 मार्च को सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय 140 देशों में आध्यात्मिकता और राजयोग करा रहा है। इसके माध्यम से नैतिकता, सुआचरण और खुशियों भरा जीवन जीना सीखा रहा है। छह महाद्वीपों में ब्रह्माकुमारी के हजारों सेवा केंद्रों से ये सेवाएं प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


बॉक्स


डिवाइन लाइट नाम से बनाया कला एवं संस्कृति ग्रुप
रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग में 30 वर्ष पहले डिवाइन लाइट कला एवं संस्कृति ग्रुप की स्थापना की गई। इस ग्रुप की संयोजिका और क्षेत्रीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गैर-सरकारी संगठन सेंट की निदेशक ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी संतोष दीदी हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरा ग्रुप भारतीय संस्कृति से प्रभावित है और इनका खान-पान एकदम शुद्ध है। यह रोज मेडिटेशन करने वाले योगी तपस्वी आत्माएं हैं, जो जन-जन को अपनी सांस्कृतिक कला के माध्यम से ईश्वरीय संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed