फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Russian artists gathered at the presentation of Mera Desh Rangeela

Panipat News: मेरा देश रंगीला की प्रस्तुति पर रशियन कलाकारों ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Russian artists gathered at the presentation of Mera Desh Rangeela
पानीपत/मतलौडा। ब्रह्माकुमारीज के थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर में रशियन कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। मेरा देश रंगीला की सुंदर प्रस्तुति के साथ भगवान शिव की महिमा और रशियन गीतों पर एक के बाद एक प्रस्तुति दी। रशियन कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देख लोग झूम उठे। इस दौरान उन्होंने एक लघु नाटिका के माध्यम से मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

पानीपत सर्कल इंचार्ज राजयोगिनी सरला, रुस से अपने आर्टिस्ट ग्रुप के साथ पहुंची वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संतोष व जीआरसी निदेशक बीके भारत भूषण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रह्माकुमारीज संस्था में रूस स्थित सेवा केंद्रों की संयुक्त क्षेत्रीय समन्वयक और रूस के सांस्कृतिक कलाकारों की ग्रुप लीडर ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से कलाकार भारत के अनेक स्थानों पर ज्ञानयोग से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कला, मीडिया, गीत, संगीत और नृत्य सदा ही व्यक्ति और समाज को प्रभावित करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
विज्ञापन

यदि इस शक्तिशाली माध्यम का सही उपयोग किया जाए तो मानव की मनोवृतियों को श्रेष्ठ बनाकर एक उत्तम समाज की रचना की जा सकती है। इसलिए इस डिवाइन लाइट ग्रुप का लक्ष्य भी यही है कि अपनी कला के माध्यम से मानव जीवन के तनाव को कम करके आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं। साथ ही इन कार्यक्रमों द्वारा भारत और रूस के नागरिकों के बीच हृदय सेतु बन बेहतर विश्व का निर्माण करने में सहयोगी बनाना है। राजयोगी बीके भारत भूषण ने सभी कलाकारों का आभार प्रकट किया और भविष्य में फिर से पानीपत शहर में आने का निमंत्रण भी दिया। राजयोगिनी सरला ने पूरी सभा को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। मंच संचालन बीके ज्योति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed