फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rural sanitation

Panipat News: समझौतों को लागू कराने की मांग को लेकर 30 को पंचायत मंत्री आवास पर चेतावनी प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation
-सीटू कार्यालय में हुई बैठक में यूनियन नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा और सीटू के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी मुखर होने लगे हैं। मांगों को लेकर 30 अक्तूबर को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा आवास पर प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी चेतावनी प्रदर्शन करेंगे और अपने आंदोलन को तेज करेंगे। यह निर्णय शनिवार को पानीपत स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुल्तान ने की।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के महासचिव एवं सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि 29 मई को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में यूनियन के साथ लंबी वार्ता हुई थी। इसमें सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे थे। उस दौरान 18 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी और एक माह के भीतर पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी बीमा कवरेज, सेवानिवृत्ति लाभ (तीन लाख रुपये) और अनाज के लिए 24 हजार रुपये सालाना अग्रिम देने संबंधी पत्र जारी नहीं किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के आदेश के बावजूद निचले स्तर के अधिकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। बैठक में जिला प्रधान सुल्तान, गुलाब, सुनील दत्त और जयभगवान ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed