फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Running extortion business from abroad, they make youngsters do firing.

Panipat News: विदेश में बैठकर चला रहे रंगदारी का कारोबार, नई उम्र के युवाओं से कराते हैं फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Running extortion business from abroad, they make youngsters do firing.
पानीपत। जिले के बदमाश विदेश में बैठकर दहशत और रंगदारी का कारोबार चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर कम उम्र के युवाओं को लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर अपने साथ जोड़कर वारदात कराते हैं। जनवरी से अब तक जिले में जितनी भी घटनाएं हुई उसमें यही बात सामने आई। पुलिस ने ऐसे बदमाशों पर शिकंजा कस दिया है। एसपी ने चेतावनी दी है कि बदमाशों को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले तीन माह में जिले में रंगदारी मांगने और फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। छह जनवरी को समालखा में मिठाई व्यापारी से शीलू डाहर के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। उनकी दुकान पर तीन शूटरों ने फायरिंग की थी। वहीं, 24 जनवरी को मेहराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को बदमाशों ने गोली मारी थी। इन दोनों वारदातों की साजिश विदेश में बैठे शीलू ने रची थी। पुलिस इस मामले में सुनील उर्फ गुंडा, प्रिंस, सुमित, अंकित, टिंकू, साहिल व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। शीलू को भी दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लिया था।
विज्ञापन

अब खुद लो लारेंस गैंग का बताने वाले रणदीप और अनिल भी लगातार वारदात करा रहे हैं। 14 मार्च को असंध रोड पर हुई फायरिंग के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अमेरिका में बैठकर वारदात की जिम्मेदारी ली थीं। बुधवार रात को शहर के एक मिठाई व्यापारी से भी रणदीप के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। शुक्रवार का पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने रणदीप के कहने पर ही वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कम उम्र के युवाओं से कराते हैं फायरिंग
हर घटना की जांच में सामने आया है कि बदमाश फायरिंग के लिए कम उम्र के युवाओं को शामिल करते हैं। ज्यादातर ऐसे युवकों की तलाश करती है जिनका पहले से कोई अपराधिक रिकॉर्ड न हो। शुक्रवार को गिरफ्तार तीनों आरोपी संदीप, कृष्ण और कुनाल का भी पहले से कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पहली बार ही उन्होंने किसी वारदात को अंजाम दिया है।

----वर्जन
जिले में बदमाशों को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। विदेश में बैठे बदमाशों को वापस लाकर गिरफ्तार करेंगे। युवाओं से भी अपील है कि वह बदमाशों के बहकावे में आकर अपनी जिंदगी खराब न करें।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed