{"_id":"66a05bd4d10239ba1308f62e","slug":"ruckus-on-divider-of-model-town-intensified-rwa-ready-to-sit-on-strike-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121596-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मॉडल टाउन के डिवाइडर पर रार तेज, आरडब्ल्यूए धरने पर बैठने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मॉडल टाउन के डिवाइडर पर रार तेज, आरडब्ल्यूए धरने पर बैठने को तैयार
विज्ञापन
पानीपत। पॉश एरिया मॉडल टाउन में असंध रोड-मॉडल टाउन लिंक रोड पर डिवाइडर को लेकर रार तेज हो गई है। आरडब्ल्यूए ने इस मामले में खुलकर सामने आकर भाजपा नेताओं की मनमर्जी बताया है। साथ ही इसके विरोध में धरना शुरू करने का फैसला लिया है। इन सबके बीच मंगलवार को कुछ देर डिवाइडर बनाने का काम बंद भी रहा। इसके बाद फिर शुरू किया गया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंद्र सिंह बुल्ले शाह ने आरडब्ल्यूए का समर्थन किया है। उन्होंने धरने पर साथ बैठने और पावर में आने पर इसको गिराने का भरोसा दिया है।
नगर निगम अनेजा पेट्रोल पंप से मॉडल टाउन में करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बना रहा है। इसके बीच डिवाइडर का भी प्रस्ताव है। निगम ठेकेदार ने चार दिन पहले डिवाइडर बनाना शुरू किया तो आरडब्ल्यूए इसके विरोध में उतर गई। वे पहले शहरी विधायक प्रमोद विज और फिर शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा से मिले। इसके बाद सोमवार को समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया से मिले। उपायुक्त ने मामले की जांच निगम आयुक्त को दी थी। इसके बाद डिवाइडर बनाने का काम मंगलवार को कुछ देर बंद रहा, लेकिन बाद में इसको फिर शुरू करा दिया। कांग्रेस नेता वरिंद्र सिंह बुल्ले शाह स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे। अनिल छौक्कर लक्ष्मण त्रेहन ने कहा कि आवासीय कॉलोनी होने की वजह से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 98 प्रतिशत लोग डिवाइडर के विरोध में हैं। जबकि स्थानीय विधायक डिवाइडर बनाना चाहते हैं। यहां पांच फीट का डिवाइडर बनाना ठीक नहीं है। यहां दोनों तरफ शहर के प्रसिद्ध व्यक्तियों की कोठी हैं। उन्होंने भी अपना विरोध लिखित में व्यक्त किया है। बुल्ले शाह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को लोगों की सुविधा और उनका सुख देना चाहिए। उनको कभी भी अपने सपनों को उन पर पूरा नहीं करना चाहिए। वे स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठने को तैयार हैं। वे कांग्रेस की सरकार आने पर डिवाइडर को तुड़वा देंगे।
निगम अधिकारियों और ठेकेदार ने विरोध को देखते हुए मंगलवार को सड़क की नए सिरे से पैमाइश की। इसमें विषय को बारीकी से देखा। जानकारों का कहना है कि निगम सड़क या डिवाइडर को लेकर कोई नया सवाल या मुद्दा न उठने देना चाहते। वहीं ठेकेदार को 25 अगस्त तक सड़क व डिवाइडर का निर्माण कार्य पूरा कर देना है।
विज्ञापन
वर्जन :
मॉडल टाउन में सड़क पर डिवाइडर बनाया जा रहा है। यह ड्राइंग के आधार पर बनाया जा रहा है।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।