फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ruckus in the hospital, adopted child taken away

Panipat News: अस्पताल में हंगामा, गोद लिया बच्चा छीन ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the hospital, adopted child taken away
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल स्थित जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा में मंगलवार दोपहर को गोद लिए बच्चे को वापस लेने को लेकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए और एक पक्ष बच्चे को अपने साथ ले गया। दरअसल शहर की बतरा कॉलोनी के अशोक ने अपने चचेरे भाई से 20 दिन पहले बच्चा गोद लिया था। उनका कहना है कि उन्होंने एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज का पूरा खर्च दिया था। दोनों परिवारों में बच्चों को गोद लेने पर सहमति बनी थी। वे मंगलवार को बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए थे। उसके चचेरे भाई के मन में अब फर्क आ गया। वह अस्पताल आकर उनसे बच्चा छीन ले गए। वे इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगे। वहीं पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि बतरा कॉलोनी के दो लोगों में बच्चे के गोद लेने पर विवाद की जानकारी लगी है। पुलिस के पास इसमें कोई शिकायत नहीं है। ऐसी कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed