{"_id":"6b035c568b62512ec304a51b","slug":"rs-719-lakh-siphoned-off-after-hacking-a-womans-mobile-phone-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168051-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला का मोबाइल हैक कर निकाले 7.19 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला का मोबाइल हैक कर निकाले 7.19 लाख
विज्ञापन
पानीपत। शातिर ठगों ने शांति नगर क्षेत्र में बाल विकास स्कूल के नजदीक रहने वाली एक महिला से 7.19 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। ठगों ने पहले महिला के मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किया और फिर क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर जमा पूंजी निकाल ली।
राजेश पाहवा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी तृप्ता पाहवा के मोबाइल पर 14 नवंबर को आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई थी। उन्होंने फाइल खोलकर आगे भेज दी और बाद में उसे डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक कर लिया था। उस दौरान 14 से 16 नवंबर के बीच तृप्ता के बैंक ऑफ बरोदा के क्रेडिट कार्ड से छह बार में 45 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली गई।
इसके बाद 18 नवंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके पास बैंक के कस्टमर केयर हेल्पलाइन के नाम से फोन आया। उनको खाते से 4.95 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर से संपर्क किया, लेकिन तब तक ठग खाते में जमा करीब 6.74 लाख रुपये की बड़ी रकम निकाल चुके थे।
विज्ञापन
उनके खाते से पहले 4.95 लाख रुपये और फिर 99 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद डेबिट कार्ड के जरिए 50 हजार और 29 हजार रुपये की दो अन्य ट्रांजेक्शन की गईं। ब्यूरो