फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 43900 stolen from truck driver by asking OTP

ट्रक चालक से ओटीपी पूछ 43900 रुपये किए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rs 43900 stolen from truck driver by asking OTP
ऑनलाइन ठगी करने के लिए ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की जीवन भर की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ठग ने एक ट्रक चालक के पास कॉल कर पहले उसे बातों में फंसाया। इसके बाद उसके एटीएम से जुड़ी जानकारी लेकर उसके खाते से 43 हजार 900 रुपये की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव चांगरोड निवासी राजपाल ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। वह शनिवार को ट्रक में माल लोड कर यमुनानगर से दिल्ली जा रहा था। जब वह संजय चौक के पास पहुंचा तो उसके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वो पेट्रोल पंप से बात कर रहा है। उसने कहा कि उसके खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है।
विज्ञापन

वह अपने एटीएम कार्ड की फोटो उसके इसी नंबर पर व्हाट्सएप कर दे। उसने एटीएम कार्ड की फोटो भेज दी। उसके पास एक ओटीपी आया। कॉल करने वाले ने उससे ओटीपी पूछा। जैसे ही उसने ओटीपी बताया उसके खाते से 43900 रुपये कट गए। उसने दोबारा उसी नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। ट्रक चालक ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed