Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 2,000 crore scam in paddy procurement: Dushyant Chautala

धान खरीद में दो हजार करोड़ का घोटाला : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rs 2,000 crore scam in paddy procurement: Dushyant Chautala
जजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबो​धित करते डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटा - फोटो : samvad
पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पानीपत में पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धान खरीद में करीब दो हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने दावा कि वे इसके तथ्य जुटा चुके हैं। इनका जल्द ही सामने आकर खुलासा किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस की ऐतिहासिक रैली के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश की मंडियों में खरीदार नहीं हैं। पहले प्रदेश में करीब 1300 मिल पीआर धान की खरीदारी करते थे। अब मात्र 600 धान की खरीद कर रहे हैं। इससे खरीद और उठान प्रभावित हुआ है। पानीपत की इसराना मंडी में अब भी पीआर धान खरीद के इंतजार में पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीद में घोटाला कर केंद्र सरकार को चूना लगाया जा रहा है। वे इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बड़े स्तर पर फर्जी वोट बनवाकर चुनाव जीता और पकड़े जाने के डर से बाद में वैध वोट कटवा दिए। सरकार इन सब विषयों को ढकने के लिए एसआईआर लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5.50 लाख से अधिक और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 हजार वोट काटे गए हैं। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान ने आश्वासन दिया कि 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी स्थापना दिवस रैली में पानीपत जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, जिला प्रवक्ता बिजेंद्र सहरावत, सुरेंद्र धौला, कप्तान जागलान, गीता पलड़ी, सरिता मोर, कृष्ण चंदौली, धर्मवीर राठी, बलराज देशवाल, राजेंद्र जैलदार, बलकार देशवाल, शेर सिंह खर्ब, मनु मान, अजय बिंझौल, सतबीर रिसालू व कार्यालय सचिव लहना मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed