फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rotary South members decided to come forward in the interest of society

Panipat News: रोटरी साउथ के सदस्यों ने समाजहित में आगे आने का लिया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Rotary South members decided to come forward in the interest of society
पानीपत। रोटरी साउथ के उत्तर भारत के हरियाणा सहित पांच प्रदेशों के करीब आठ सौ सदस्यों ने एकजुट होकर पानीपत की धरती से समाजहित में कुछ नए कदम उठाने का फैसला लिया। वे समाजसेवा के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर काम करेंगे। इसके साथ समाज में जागरूकता भी लेकर आएंगे।
विज्ञापन

रोटरी साउथ पानीपत के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-25 स्थित शाम बाग में रोटरी इंटरसिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के करीब 110 शहरों में रोटरी साउथ के सदस्य शामिल हुए। यहां करीब 800 लोग पहुंचे। मुख्यातिथि डीजी राजपाल और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज रहे। विशिष्ट अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक अशोक महाजन और की-नोट स्पीकर आरआरएफएल डॉ. एम सुब्रमण्यम रहे। रोटरी पानीपत साउथ के प्रधान अश्वनी शर्मा और पंकज गुलयानी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। मंच संचालन शेफालिका शर्मा ने किया। इसमें प्रोजेक्ट के फंड और अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीजी राजपाल ने कहा कि रोटरी साउथ केवल प्रदेश या देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में भी काम करता है। यहां लोगों के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम किया जाता है। इनमें अधिकतर प्रोजेक्ट समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के उत्थान की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसको लेकर सदस्य धरातल पर जाकर काम करते हैं। हम सबको इसमें अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। हम तभी इसके उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जरूरतमंद का सहयोग सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को इसको लेकर आगे आना चाहिए। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरमैन धीरज मिगलानी, नवनीत गोयल, राजेश चुघ, ओम लखीना, सुरेंद्र बजाज, अजय सरदाना, नवीन भाटिया, गगन कटारिया, अरुण सेठी, असीम शर्मा, राजेश गुप्ता व गगन रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed