फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rotary Midtown provided assistance of Rs 2.21 lakh to a needy person suffering from kidney disease.

Panipat News: रोटरी मिडटाउन ने किडनी रोग से जूझ रहे जरूरतमंद व्यक्ति को दी 2.21 लाख की सहायता

Thu, 29 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rotary Midtown provided assistance of Rs 2.21 lakh to a needy person suffering from kidney disease.
गुरदास कै​थवास के इलाज के लिए सहायता रा​शि देते रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रधान दीपक छाबड़ा और अन्
पानीपत। रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन ने बुधवार को किडनी रोग के जूझ रहे गुरदास कैथवास को 2.21 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। क्लब के अध्यक्ष दीपक बजाज और सचिव जगदीश अरोड़ा ने मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में यह राशि दी है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन की ओर से बुधवार को मॉडल टाउन स्थित रोटरी क्लब में कार्यक्रम किया गया। मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव जगदीश अरोड़ा ने किया। रोटरी पानीपत के अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा कि क्लब प्रोजेक्ट के माध्यम लोगों की मदद के लिए आगे रहता है। इसी कड़ी में गुरदास कैथवास के किडनी के इलाज के लिए सहायता राशि देने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद के लिए समाज बना है। साधन संपन्न व्यक्ति को दूसरे की मदद के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए, इससे समाज को मजबूती मिलेगी। परिवार के लोगों ने भी क्लब का आभार जताया। इस मौके पर रोटरी मिड टाउन के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन चुघ, रंजीत भाटिया, सतीश गोयल, मुकेश तलवाड़, पंकज आहूजा, सुनील बवेजा, एमएल सेतिया, संदीप खेर, सतीश महाजन, अमिताभ अवस्थी, नितेश डावर, सुरेश बजाज, आलोक गुप्ता, दीपक भंडारी, नितिन अरोड़ा, सुनील वधवा, प्रवीण आर्य, नीरज स्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरदास कैथवास के इलाज के लिए सहायता राशि देते रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रधान दीपक छाबड़ा और अन्

गुरदास कैथवास के इलाज के लिए सहायता राशि देते रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रधान दीपक छाबड़ा और अन्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed