फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rotary Club honored teachers

Panipat News: रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club honored teachers
शाहाबाद। रोटरी क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बलदेव राज सेठी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। वे विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा देकर उनका भविष्य संवारते हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के बिना समाज और देश की प्रगति संभव नहीं है। समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. आर एस घुम्मन ने की। उन्होंने आए हुए सभी प्रोफेसरों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण में अतुलनीय योगदान है। प्रोजेक्ट चेयरमैन हरमिंदर सिंह संधु, जिला मुख्य सलाहकार रो. राजकुमार गर्ग, असिस्टेंट गवर्नर रो. डॉ. एस एस अहूजा, रोटरी सचिव विक्रम गुप्ता, रोटरी डायरेक्टर अंशुमन बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed