{"_id":"68dec6cc5bcbaa58ba020faa","slug":"rohit-and-neha-sangwan-won-the-dangal-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144878-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोहित और नेहा सांगवान ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोहित और नेहा सांगवान ने जीता दंगल
Fri, 03 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। दशहरा दंगल कमेटी की ओर से पुरानी मंडी में वीरवार को इनामी दंगल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि बलवान शर्मा ने शिरकत की। वहीं समापन पर पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। पुरुष वर्ग में 51 हजार की तीन कुश्ती कराई जिसमें रोहित इसराना ने आशीष दिल्ली को हराया। दूसरी कुश्ती अनुज बुपनिया व साहिल इसराना के बीच बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती में नीरज रोहतक ने विशाल झोटा को हराया। महिला वर्ग में चरखी दादरी की नेहा सांगवान ने मेघा डिघल को हराकर पहले इनाम पर कब्जा जमाया। इसके अलावा करीब छोटी बड़ी करीब 250 कुश्ती कराई गई।
मौके पर समाज सेवी बलवान शर्मा, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, भाजपा नेत्री सुमित्रा जागलान, प्रधान रंजीत जागलान, संदीप पहलवान, ओम सिंह जागलान, महेंद्र जागलान, सरपंच सुमेर सिंह पूठर, रणधीर जागलान, धर्मपाल जागलान, हेमराज जागलान, खुशीराम जागलान, थाना प्रभारी महिपाल व जयकरण जागलान मौजूद रहे।