फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   robbry

सिलिंडर डिलीवरी ब्वॉय पर दो बदमाशों ने हमला कर लूटे 10 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
robbry
कुटानी रोड स्थित राकेश नगर में दो बदमाशों ने सिलिंडर डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट कर उससे साढ़े 10 हजार रुपये लूट लिए। युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल भी कर दिया गया। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ के बथाद उसको सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक का प्राथमिक उपचार हुआ। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दलबीर नगर निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि वो नूरवाला अड्डे स्थित कृष्णा भारत गैस में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। वह मंगलवार शाम को अपनी ई- रिक्शा से कुटानी रोड पर सिलिंडर की डिलीवरी देकर वहां से पेमेंट लेकर वापस गैस एजेंसी पर जा रहा था। राकेश नगर में एक्टिवा पर दो युवक आए और उसके आगे एक्टिवा अड़ा दी। दोनों ने नीचे उतरकर उसको खींच लिया और लात घुसों से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने कोई नुकीली चीज से भी हमला किया। बदमाश उसकी जेब से साढ़े 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed