{"_id":"669c54f5646d4542fe0ca655","slug":"roadways-will-run-special-bus-for-kanwadis-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121407-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांवड़ियों को लेकर स्पेशल बस चलाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांवड़ियों को लेकर स्पेशल बस चलाएगा रोडवेज
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज सावन मेले में कांवड़ियों को लेकर पानीपत से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस चलाएगा। इसके लिए फिलहाल 15 बसों के परमिट लिए जाएंगे। कांवड़ियों की मांग पर बसों के परमिट बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल डिपो से बसों के 13 परमिट हैं। इसके अलावा प्रदेशभर से करीब 40 बसें पानीपत से होकर हरिद्वार जा रही हैं। साथ ही डिपो में जरूरत पड़ने पर टिकट के अलग से काउंटर भी बनाए जाएंगे।
प्रदेश समेत राजस्थान व अन्य प्रदेशों से भोले के भक्त सावन में हरिद्वार व ऋषिकेश से कांवड़ लाते हैं। दो अगस्त को जलाभिषेक हैं। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांवड़ियों ने हरिद्वार व ऋषिकेश पहुंचना शुरू कर दिया है। पानीपत हरिद्वार जाने के लिए टर्निंग प्वाइंट है। प्रदेश के अन्य डिपो की बसें पानीपत से होकर जाती हैं। इसके साथ भोले के भक्त पर यही से होकर हरिद्वार जाते हैं और फिर कांवड़ लेकर आते हैं। रोडवेज के भोले के भक्तों को लेकर बसों के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पानीपत डिपो से 15 बसों के अतिरिक्त परमिट लेगा।
बॉक्स
सर्वाधिक कमाई वाला रूट है हरिद्वार
पानीपत डिपो के लिए हरिद्वार रूट सबसे ज्यादा कमाई वाला रुट है। पानीपत से हर समय हरिद्वार के लिए यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में डिपो सामान्य दिनों में भी 13 परमिट लेकर बस चला रहा है। सावन के महीने में रोडवेज इस रूट को प्रभावित नहीं होने देता। पूरे महीने बसों की विशेष व्यवस्था रखता है। इसके साथ डिपो पर टिकट को लेकर काउंटर की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स
लोकल रूटों से ली जाएंगी बसें
डिपो में फिलहाल 130 बसें हैं। करीब 50 बसें लंबी दूरी के रूटों पर चल रही हैं। रोडवेज हरिद्वार रूट पर बसों की जरूरत पड़ने पर जिला के लोकल रूटों का बसों का सहारा लेगा। ऐसे में इन रूटों के यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती है। इसके अलावा लोकल रूटों के समायोजन की भी तैयारी हैं। डिपो अधिकारी सुबह लोकल रूट से आने के बाद एक चक्कर हरिद्वार का लगवा सकते हैं। यानी इन रूटों पर सुबह व शाम को बसें मिलेंगी। दिन के समय एक या दो चक्कर साथ लगते रूटों की बसों से कराने की तैयारी है।
वर्जन :
हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसों के परमिट लिए जाएंगे। आरटीए के साथ इसको लेकर विचार किया गया है। फिलहाल 15 बसों के परमिट लिए जाएंगे। भक्तों की संख्या बढ़ने पर परमिट बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज बसों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
हरबीर मान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो पानीपत।