{"_id":"64fb9057ee30af519e05cc05","slug":"roadways-will-go-till-kundli-border-trains-will-stop-at-badli-station-panipat-news-c-244-1-pnp1005-5595-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जी20 सम्मेलन के चलते दिल्ली बॉर्डर बंद...कुंडली बॉर्डर तक जाएंगी रोडवेज, बादली स्टेशन रुकेंगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जी20 सम्मेलन के चलते दिल्ली बॉर्डर बंद...कुंडली बॉर्डर तक जाएंगी रोडवेज, बादली स्टेशन रुकेंगी ट्रेन
विज्ञापन
फोटो नं : 36, 37
- सात एक्सप्रेस और 13 यात्री गाड़ी रहेंगी रद्द, वंदे भारत समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का बादली में होगा ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शनिवार और रविवार दो दिन यात्रा करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते पानीपत से दिल्ली जाने वाले सड़क और रेलमार्ग पर दो दिन आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। हाईवे पर शुक्रवार सुबह ही पुलिस ने कुंडली बॉर्डर पर बेरिकेडिंग करके रोडवेज बसों का आवागमन रोक दिया था। अब सम्मेलन खत्म होने तक दिल्ली आईएसबीटी तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। वहीं सात एक्सप्रेस और 13 यात्री गाड़ी रद्द करने के साथ ही वंदे भारत समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का बादली में ठहराव निर्धारित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जी 20 सम्मेलन के चलते पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही कुंडली बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रोडवेज बसों को रोक दिया तो यात्रियों को बॉर्डर पर ही उतरना पड़ा। अधिकारिक आदेश आने तक पानीपत डिपो से होकर गुजरने वाली 12सौ बसों का कुंडली बॉर्डर तक ही संचालन होगा। यात्रियों को इसके आगे का सफर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पाेरेशन की बस कराएगी। इधर नौ और 10 सितंबर को नॉर्दन रेलवे ने अप और डाउन लाइन की ट्रेनों के आवागमन में बदलाव किया है। नौ सितंबर को पांच और दस सितंबर को दो एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बादली रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किया है। पानीपत से दिल्ली जाने वाले स्टाफ के लिए सुबह बजे एक स्पेशल बस भी चलाई जाएगी। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन इसको नोटिस चस्पा कर दिया है।
बॉक्स
आज ये गाड़ी रहेंगी रद्द
नौ और 10 सिंतबर को 14507/14508 बठिंडा एक्सप्रेस, 12459/12460 अमृतसर से नई दिल्ली सुपरफास्ट, 14331 कालका एक्सप्रेस एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 10 सितंबर को 22429/22430 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पैसेंजर ट्रेनों में नौ सितंबर से जी20 सम्मेलन खत्म होने तक 04176 पानीपत से अंबाला पैसेंजर, 04405/04406 एचएनके-केएचएन, 04451 दिल्ली-पानीपत मेमू, 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू, 04471/04472 पानीपत-गाजियाबाद मेमू, 04581 पानीपत मेमू एक्सप्रेस स्पेशल(जनता), 04586 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर, 04127 पानीपत एक्सप्रेस स्पेशल, 04139/04140 कुरूक्षेत्र-अंबाला-कुरुक्षेत्र मेमू एक्सप्रेस, 04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 04450 पानीपत से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आदर्श नगर तक ही जाएगी और 04449 न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू आदर्श नगर से कुरुक्षेत्र तक चलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
इन 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का बादली में रहेगा ठहराव
पानीपत रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली इन 26 ट्रनों का बादली में ठहराव निर्धारित किया गया है। इनमें 12414 पुजा सुपरफास्ट, 12450 गोवा संपर्क क्रांति, 12426 राजधानी एक्सप्रेस, 12446 उत्तर संपर्क क्रांति, 14012 होशियारपुर एक्सप्रेस, 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस, 22686 यशवंत पुर एक्सप्रेस, 22462 श्री शक्ति एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12014 अमृतसर शताब्दी, 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 12484 कोच्चिवेली एक्सप्रेस, 12046 चण्डीगढ़ शताब्दी, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस, 12752 नांदेड़ एक्सप्रेस, 22448 वंदे भारत, 12380 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12472 स्वराज एक्सप्रेस, 12478 जामनगर एक्सप्रेस, 12012 कालका शताब्दी, 22456 सांई नगर शिरडी एक्सप्रेस, 12498 शान ए पंजाब, 12030 स्वर्ण शताब्दी, 22440 वंदे भारत शामिल रहेंगी।
बॉक्स
रोडवेज यात्रियों को यहां मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर जाने वाली बसाें का संचालन केएमपी और केजीपी हाइवे से किया जाएगा। इससे उप्र के गाजियाबाद, अलीगढ़, एटा और राजस्थान के भिवाड़ी, रामगढ़, अलवर की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं होगी। किराए में वृद्धि के फिलहाल कोई अधिकारिक आदेश नहीं मिले हैं।
वर्जन
यात्रियों को परेशानी न हो रखेंगे ध्यान
मुख्यालय के आदेशों पर बसों के आवागमन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए कर्मचारियों को खास दिशा-निर्देश दिए हैं। दिल्ली में जाम की स्थिति ना बने, इसलिए बसों को कुंडली बॉर्डर तक ही चलाया गया है।
कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो पानीपत
वर्जन
आवश्यकता होने पर चलाई जाएंगी स्पेशल बसें
मुख्यालय के आदेशाें पर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया है। स्टाफ के लिए स्पेशल बस भी आवश्यकता होने पर ही चलाई जाएगी। अगर कोई और आदेश मिलते हैं, ताे संचालन में बदलाव संभव है।
इंद्रपाल खोसला, रेलवे स्टेशन अधीक्षक