{"_id":"67c617470d0e80ed4d080c53","slug":"roadways-started-bus-service-for-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1007-133068-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोडवेज ने चुलकाना धाम के लिए शुरू की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोडवेज ने चुलकाना धाम के लिए शुरू की बस सेवा
विज्ञापन
बस स्टैंड पानीपत। संवाद
पानीपत। रोडवेज ने श्याम प्रेमियों के लिए पानीपत डिपो से चुलकाना धाम के लिए सोमवार से स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण सोमवार को एक बस चुलकाना धाम के लिए गई।
श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बस की व्यवस्था चुलकाना के शिव चौक पर की गई है। जहां से श्रद्धालु आराम से बस की सेवा ले सकते हैं। चुलकाना से पानीपत तक का एक व्यक्ति का किराया 20 रुपये होगा।
चुलकाना और समालखा में बस इंचार्ज बनाकर संजय सरोहा की ड्यूटी लगाई गई है। संजय सरोहा ने बताया कि शिव चौक पर बस खड़ी की जाती है। जैसे ही एक बस भर जाएगी वैसी ही तुरंत प्रभाव से दूसरी बस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
12 बसों की व्यवस्था की जा चुकी है। यदि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो लोकल रूटों की बसों को चुलकाना धाम के लिए लगा दिया जाएगा और बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। हालांकि रविवार की अपेक्षा सोमवार को भीड़ कम होने के कारण एक ही बस चुलकाना धाम भेजी गई। ज्यादातर लोग ई रिक्शा से जाना पसंद कर रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं की मांग बढ़ते देख बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।