{"_id":"67cf4562eee74f3dff071360","slug":"roadways-operated-10-special-buses-for-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1007-133442-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोडवेज ने चुलकाना धाम के लिए चलाई 10 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोडवेज ने चुलकाना धाम के लिए चलाई 10 विशेष बसें
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज ने श्याम भक्तों को बेहतर सुविधा देने के लिए 10 स्पेशल बसें शुरू की हैं। ये बसें पानीपत डिपो से चुलकाना के लिए लगाई हैं। सोमवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एक बस से आठ चक्कर लगाए। इस तरह पानीपत से चुलकाना के लिए दिन में 80 बसें पहुंची। ऐसे में श्याम भक्तों ने काफी राहत मिली।
विदित है कि वृंदावन ट्रस्ट ने रोडवेज अधिकारियों के सामने पानीपत से चुलकाना के लिए 12 स्पेशल बसें चलाने की मांग की थी। इन बसों को दो से 14 मार्च तक चलाने की मांग की थी। रविवार को श्रद्धालुओं ने और बसों की मांग की थी। उधर सोमवार को एकादशी पर पानीपत से चुलकाना धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। जिसके चलते रोडवेज ने 10 स्पेशल बसों को रवाना किया। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
दो अस्थायी बस स्टॉप बनाए
रोडवेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दो अस्थायी बस स्टॉप बनाए हैं। एक स्टॉप चुलकाना के शिव चौक और दूसरा किवाना गांव के मोड़ पर गांधी आदर्श कॉलेज के नजदीक बनाया है। सोमवार को भीड़ अधिक होने पर किवाना मोड़ से आगे बस नहीं जा पाई।
विज्ञापन
वर्जन :
चुलकाना धाम पर जाने के लिए डिपो से स्पेशल बसों की सेवा शुरू कर दी है। सोमवार को 10 स्पेशल बसें रवाना की गईं। इन बसों ने 80 चक्कर पानीपत से चुलकाना के लगाए हैं। इसके लिए दो अस्थायी बस स्टॉप बनाए हैं। चुलकाना धाम के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अनुसार बसों चलाया जाएगा।
- शमशेर सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो पानीपत।