फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways employees go on hunger strike in support of their demands

Panipat News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees go on hunger strike in support of their demands
शहर की पुरानी कपड़ा मार्केट में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते हुए कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। रोडवेज वर्कशाप में वीरवार को मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। यह भूख हड़ताल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं एआईआरटीडब्ल्यूएफ के आह्वान पर की गई। इस भूख हड़ताल में इंटक यूनियन व वर्कशॉप कर्मचारियों की यूनियन भी शामिल रही। इस दौरान संजय कालता, नरेश कुमार, जसमेर,राजेश फौजी, विजय फौजी, राजीव कुमार, जनक कुमार, बलविंदर सैनी, दिलबाग, धर्मपाल, अंकित, रोशन, सुरेन्द्र, राजिंद्र, देवेंद्र सहित अन्य रोडवेज कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे जो सुबह नौ बजे से पांच बजे तक चली।

इस दौरान महिपाल ने कहा कि सरकार व परिवहन मंत्री रोडवेज के कर्मचारियों को बुलाकर मांगों का समाधान नहीं करते तो 22 फरवरी 2026 को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सब कुछ थम गया था तब किलोमीटर स्कीम के तहत करीब 700 बसें भी खड़ी हुई थी। अब इन खड़ी 700 बसों के कुल 49 करोड़ 26 लाख 76 हजार 380 रुपये विभाग की ओर से दिए जाने है इसका रोडवेज कर्मचारी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा प्राइवेट ऑपरेटरों के अनुबंध के समय 33 नंबर कालम पर यह दर्शाया गया है की प्राकृतिक आपदाओं, बंद हो, जो विभाग के नियंत्रणाधीन नही हो जिनकी वजह से बसों का संचालन बंद हो उस स्थिति में पदाधिकारियों व प्राइवेट ऑपरेटर को किसी भी राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed