फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways deploys 27 buses to handle passenger rush.

Panipat News: यात्रियों की भीड़ से निपटने को रोडवेज ने उतारीं 27 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Roadways deploys 27 buses to handle passenger rush.
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार में परेशान होते यात्री। संवाद
-रक्षाबंधन और पंजाब रैली का दोहरा असर बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, उत्तराखंड और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

फोटो: 04

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रक्षाबंधन पर्व और पंजाब में आयोजित रैली के दोहरे असर से शुक्रवार को अंबाला छावनी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। एक तरफ जहां रक्षाबंधन के चलते अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं की भीड़ रही। वहीं दूसरी ओर पंजाब में रैली के कारण पनबस और पीआरटीसी की बसों की आवक काफी कम हो गई। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए हरियाणा रोडवेज के अंबाला डिपो ने मोर्चा संभालते हुए पंजाब रूट पर 27 अतिरिक्त बसें रवाना कीं।

बॉक्स
हरिद्वार व उत्तराखंड जाने वाले यात्री परेशान
सामान्य दिनों में रोजाना करीब 80 के आसपास पनबस और पीआरटीसी की बसें अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंचती थीं। यहां से यह बसें हरिद्वार और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना होती थीं, जबकि कई बसें छावनी बस अड्डे से ही वापस पटियाला, लुधियाना और जालंधर के लिए लौट जाती थीं। लेकिन रैली और पर्व के कारण बसों की आवक घटने से उत्तराखंड और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


पटियाला के लिए भेजीं 16 अतिरिक्त बसें
अंबाला से रोजाना लुधियाना के लिए मात्र 5 बसों का संचालन होता था, लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को 12 अतिरिक्त बसें भेजी गईं। छावनी बस अड्डे से पटियाला के लिए रोजाना 7 बसें जाती थीं, जिनकी जगह आज 16 अतिरिक्त बसें यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। रक्षाबंधन पर महिलाओं और परिवारों की आवाजाही ज्यादा रहने और पंजाब से बसें कम आने के कारण तुरंत प्रभाव से 27 अतिरिक्त बसों को रूट पर उतारा गया, ताकि किसी भी यात्री को ज्यादा देर परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
फोटो: 18
जालंधर की नहीं मिली बस
यमुनानगर निवासी अंजना ने बताया कि उन्हें जालंधर जाना था, लेकिन पिछले एक घंटे से जालंधर की कोई बस ही नहीं आ रही । त्योहार के दिन इस तरह घंटों इंतजार करना बेहद परेशान करने वाला है।----------

फोटो: 19
डेढ़ घंटे से नहीं आई राजपुरा की बस
करनाल निवासी अर्शदीप ने बताया कि वह राजपुरा जाने के लिए पिछले डेढ़ घंटे से बस अड्डे पर खड़ी बस का इंतजार कर रही हैँ। भीड़ इतनी ज्यादा है और बसों का कोई अता-पता नहीं है।
----------

फोटो: 20
पिंजौर की बस का कर रही इंतजार
घसीटपुर निवासी सोमा ने बताया कि उन्हें पिंजौर जाना था, लेकिन डेढ़ घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका और पिंजौर के लिए एक भी बस नहीं आई। बुजुर्ग होने के नाते इतनी देर खड़े रहना बहुत मुश्किल हो रहा।
------------

फोटो: 21
नहीं मिल रही बसों की जानकारी
गीता ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ अपने भाई के पास राखी बांधने जाना था, लेकिन बस अड्डे पर इतनी भीड़ है कि कुछ समझ नहीं आ रहा। पूछताछ केंद्र से भी बसों के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही ।
-----------

फोटो: 22
बद्दी के लिए भटक रहे यात्री
पंचकूला निवासी कमलेश ने बताया कि वह अंबाला अपने भाई को राखी बांधने आई थी। अब मुझे यहां से बद्दी वापस जाना है, लेकिन दो घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है और बद्दी की बस का कोई ठिकाना नहीं।

----------

फोटो: 23
डेराबस्सी के लिए नहीं आ रही बस
पंजाब के डेराबस्सी निवासी रेशमी ने बताया कि भाई को राखी बांधने के बाद अब उन्हें वापस अपने घर डेराबस्सी लौटना था, लेकिन काफी देर से बस स्टैंड पर खड़ी हैं और कोई बस नहीं आ रही है।


--------
रक्षाबंधन और पंजाब में रैली के चलते अंबाला डिपाे ने पटियाला मार्ग पर 16 और लुधियाना मार्ग पर 12 अतिरिक्त बसों को संचालन किया गया।
बहादुर सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed