फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A thread of affection on the brother's wrist.

Panipat News: भाई की कलाई पर स्नेह का धागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A thread of affection on the brother's wrist.
जिला कारागार में भाइयों के लिए इंतजार करती बहनें। संवाद - फोटो : File Photo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। स्नेह, आत्मीयता और अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की।
वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें मनपसंद उपहार भेंट किए। इसराना निवासी दीपशिखा ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब नौ बजे शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधी। राखी की थाली में कुमकुम, अक्षत, मिठाई (लड्डू व बर्फी) और राखी सजाकर पहले भाइयों का पूजन किया और फिर कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा।
विज्ञापन

वहीं परढ़ाना निवासी निधि ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उनके दोनों भाई देश की सीमा पर तैनात फौजी हैं। रक्षाबंधन पर हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने भाइयों के नाम की राखी अपने भतीजों को बांधी और भाइयों की लंबी उम्र व सलामती के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दोपहर करीब एक बजे शुभ मुहूर्त में राखी बांधने की रस्म पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयों, चांदी की राखी व उपहारों की जमकर हुई बिक्री
रक्षाबंधन को लेकर शहर के मुख्य बाजारों से लेकर कस्बाई इलाकों में शाम तक भारी चहल-पहल बनी रही। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईँ। मुख्य बाजार स्थित सोनी कलेक्शन के संचालक निशांत सोनी ने बताया कि इस बार पारंपरिक राखियों की बिक्री अधिक रही हैं। भाई-भाभी के जोड़े की राखी अधिक पसंद की।
गिफ्ट गैलेरी के संचालक सोमबीर ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार काफी अच्छा रहा है। बहनों ने भाइयों के लिए राखी के साथ-साथ आकर्षक उपहार खरीदे, वहीं भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए विभिन्न वैरायटी के गिफ्ट आइटमों की जमकर खरीदारी की।

जेल में भावुक हुईं बहनें, बंदी भाइयों को बांधी राखियां
पानीपत। जिला जेल में रक्षाबंधन शुक्रवार को भावुक माहौल में मनाया गया। अपने बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल परिसर पहुंची और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच त्योहार की परंपरा निभाई। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से मिलते ही भावुक हो गई। वहीं, जेल में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाने उनके भाई भी पहुंचे।
जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि राखी बांधने आई बहनों के लिए मिठाई (लड्डू व बर्फी), राखी और तिलक सामग्री का इंतजाम किया गया था। बहनों को बाहर से कोई सामान लाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
सुबह साढ़े सात बजे से बहनों का पंजीकरण शुरू किया गया। इसके आधे घंटे बाद ही 10-10 के बैच में बंदियों से मुलाकात कराकर राखी बंधवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह शाम तक चली।

जेल अधीक्षक ने बताया कुछ बंदियों की बहनें किसी कारणवश नहीं पहुंच सकी थी तो, उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनों और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने राखी बांधकर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे दिन जेल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed