फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways buses will come to the old base after 10 pm

Panipat News: रोडवेज बसें रात 10 बजे के बाद पुराने अड्डे पर आएंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will come to the old base after 10 pm
पानीपत। रोडवेज बसें रात को 10 बजे के बाद शहर से होकर पुराने बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। इससे रात के समय नए बस स्टैंड और टोल प्लाजा पर उतरने वाले यात्रियों की परेशानी खत्म हो जाएगी। विधायक प्रमोद विज ने मंगलवार को हरियाणा रोडवेज परिवहन विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय पहुंच अतिरिक्त मुख्य सचिव नवदीप सिंह विर्क और निदेशक यशपाल मलिक से इसकी अनुमति ली है।
विज्ञापन

सिवाह स्थित नए बस स्टैंड का उद्घाटन 18 जुलाई को किया गया था। तब से रोडवेज बसें एलिवेटेड हाईवे से होकर जा रही हैं। पानीपत आने वाले यात्रियों को टोल प्लाजा या सिवाह नए बस स्टैंड पर उतरना पड़ता है। यहां से दिन के समय सिटी सर्विस बसें चलती हैं, लेकिन रात के समय इन बसों का संचालन बंद हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को ऑटो के सहारे रहना पड़ता है। ऑटो चालक कई बार मनमर्जी का किराया मांग लेते हैं। उस स्थिति में यात्रियों को नए बस स्टैंड पर ही रात काटनी पड़ती थी। अमर उजाला ने यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ माई सिटी के अंक में सात सितंबर को प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 30 अक्टूबर तक गर्मियों में रोडवेज बस रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक जीटी रोड पर चलेंगी। यानी रोडवेज बसें ऐलिवेटिड हाईवे से जाने की बजाय पुराने बस अड्डे पर सवारियां उतारने के बाद आगे का सफर तय करेंगी। वहीं एक नवंबर से 31 मार्च तक सर्दियों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रोडवेज बस जीटी रोड से पुराने अड्डे होते हुए गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा के बस स्टॉप बनने के बाद से ही रोजाना सिटी बस में सफर करने वाले दो हजार यात्रियों की परेशान है। नया बस स्टैंड शुरू होने के दो माह बीतने पर भी अभी तक टोल प्लाजा पर बस क्यू शेल्टर नहीं बने हैं। टोल प्लाजा पहुंचे यात्रियों को धूप में खड़े रहकर सिटी बस आने का इंतजार करना पड़ता है। बस क्यू शेल्टर बनने से यात्रियों को कम से कम छांव बैठने की सुविधा तो मिल जाएगी।

कई बार समाजसेवी संगठन और यात्री रात के समय पुराने अड्डे तक बस चलवाने की मांग उठा चुके थे। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज मुख्यालय में अधिकारियों से संपर्क कर बसों के संचालन के समय में बदलाव कराया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सरकार का प्रयास आमजन को सुविधा देना है।
प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed