फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways buses face to face collision, 20 passengers including driver injured

पानीपत: रोडवेस बसों की आमने-सामने की टक्कर, चालक समेत 20 यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses face to face collision, 20 passengers including driver injured
सनौली। सनौली-हरिद्वार हाईवे पर सनौली खुर्द थाना के पास बृहस्पतिवार की दोपहर को पानीपत रोडवेज की दो बसों आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों का आगे का हिस्सा टक्कर से अंदर की ओर धंस गया। पानीपत से शामली जा रही बस का चालक कुलदीप फंस गया। उसे बस का आगे का हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया। इस हादसे में चालकों समेत 20 सवारियों घायल हो गईं। कुछ सवारियों को पानीपत सिविल अस्पताल और कुछ को कैराना के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब 12 बजे का है। रोडवेज की दोनों बसें पानीपत डिपो की थी। एक बस पानीपत से शामली और दूसरी बस शामली से पानीपत आ रही थी। यात्रियों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है और इस दौरान तेज रफ्तार में निकलने के चक्कर में बसें टकरा गईं। टक्कर होते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। बसों में आगे की ओर बैठी सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे सनौली थाना प्रभारी अत्तर सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने सवारियों को बाहर निकाला और अस्पताल रवाना किया। दोनों बसों के चालक बस का आगे का हिस्सा अंदर चले जाने से फंस गए थे। जिस पर जेसीबी की मदद से बसों का अंदर गया हिस्सा बाहर किया गया। फिर बस के कुल हिस्से का काटा गया और काफी मशक्कत के बाद चालक कुलदीप को बाहर निकाला जा सका। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पानीपत रोडवेज डिपो के जीएम कुलदीप जांगड़ा भी मौके पर पहुंचे। शामली जा रही बस के चालक कुलदीप के पैर में फ्रैक्चर आया है। इस बस का परिचालक ज्ञानेंद्र भी घायल है। पानीपत आ रही बस चालक सुनील और परिचालक महाबीर चोट लगी थी। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल :
यूपी के कैराना के रहने वाली महक त्यागी एवं उसके भाई फरमान, सलीम, महबूब, नसीम और शमशाद को कैराना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पानीपत सिविल अस्पताल में कप्तान नगर निवासी सारिका, मुजफ्फर नगर निवासी इमरान, मुजफ्फर नगर इमराना, समालखा निवासी रामनिवास और कुटानी रोड निवासी इमरान और करनाल की शिव कॉलोनी निवासी परमेश्वरी, उनकी पुत्रवधु रीना और पोती सिमी को भर्ती कराया गया। यह कैराना जा रहे थे। बाकी सवारियों को कैराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed