{"_id":"668207c33f636c7225006e77","slug":"roadways-bus-hits-bus-going-to-cms-program-six-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120417-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय समारोह में जा रही एक बस को पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर गांव स्थित नई शुगर मिल के नजदीक रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी। बस में नौल्था गांव के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और ग्रामीण समारोह में शामिल होने आ रहे थे। एक युवती व दो महिलाओं समेत छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इनको प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। उनको शाम को छुट्टी दे दी गई। हादसा रविवार को दोपहर के समय हुआ।
जिले के नौल्था गांव के लाभार्थी और ग्रामीण रविवार को एक स्कूल की बस में अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय समारोह में आ रहे थे। चालक पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नई शुगर मिल के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने बस ले गया। वह बस लेकर सड़क पर चढ़ने लगा तो तेज गति में जा रही रोडवेज की एक बस के चालक ने उनकी बस को टक्कर मार दी। हालांकि रोडवेज चालक ने अचानक आए बस को बचाने का काफी प्रयास किया। इन सबके बीच बस का कोना टकरा गया। इससे बस में सवार यात्रियों व लाभार्थियों में हंगामा मच गया। योजना के पात्र और अन्य लोगों ने काफी देर बाद राहत की सांस ली। हादसे की सूचना मिलते ही कई नेता मौके पर पहुंचे। इसमें नौल्था गांव निवासी युवती गीता, महिला संतरा, सरोज, मुकेश, जयकुंवार और सुभाष को चोट लगी। इनको तुरंत शहर के निजी अस्पतालों में ले गए।
बॉक्स
दूसरी बस से समारोह में पहुंचे
हादसे के बाद दूसरी बस को मंगवाया गया। कुछ लाभार्थी प्रदेश स्तरीय समारोह में शामिल हुए। जबकि घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि इनको शाम के समय छुट्टी दी गई। एक लाभार्थी ने बताया कि रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मारी तो एक बार सबकी सांसें अटक गई थी।
विज्ञापन
वर्जन :
शुगर मिल के नजदीक एक स्कूल की बस को रोडवेज बस के टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। स्कूल बस में सवार लोगों को दूसरी बस में रवाना कर दिया था। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना इसराना।