फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roads filled with water due to rain, people troubled

Panipat News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to rain, people troubled
पानीपत। पिछले तीन से जारी बारिश वीरवार को भी जारी रही। जिले में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बापौली खंड में 85 एमएम बारिश हुई। वहीं मतलौडा में 55 एमएम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ ने अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं बारिश के चलते जीटी रोड, सनौली रोड, असंध रोड पुल के नीचे और गीता कॉलोनी में जलभराव हो गया। बारिश का पानी एलिवेटेड हाईवे तक लग गया। नगर निगम अधिकारियों ने कई जगह पानी निकासी के लिए जाम नालों को सुचारु किया। बावजूद इसके ज्यादा असर नहीं पड़ा। मेयर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी निगम अधिकारियों को साथ लेकर सनौली रोड पर पहुंचे। उन्होंने किसी भी तरह पानी निकासी कराने कही।
विज्ञापन

वीरवार तड़के करीब चार बजे गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक लगातार बारिश चली। इससे जीटी रोड पर खादी आश्रम के बाहर पानी जमा हो गया। पानी एलिवेटेड हाईवे तक पहुंच गया। ऐसे में जीटी रोड पर शहर में आने वाली गाड़ियां बंद होने लगी। नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत और एटीपी दीपक राणा जेसीबी लेकर पहुंचे। यहां करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नाले में पानी को सुचारु किया। इसके बाद जीटी रोड का पानी कुछ कम हुआ। सनौली रोड सब्जी मंडी के नजदीक पानी जमा हो गया। मेयर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी अधिकारियों को लेकर पहुंचे। उन्होंने खुद खड़े होकर पानी निकलवाया। वहीं इंसार बाजार में गुरुद्वारा रोड पर दोपहर तक पानी जमा रहा। नगर निगम की टीम ने पंप की मदद से पानी टैंक में निकाला। इसके बाद ही बाजार सुचारु हो पाया। असंध रोड पर किसान भवन के बाहर सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो गया। इन सबके चलते दोपहिया वाहन चालक पानी से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ऐसे में असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आज भी जारी रहेगी बारिश

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अब लगातार कई दिन बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे फसल की बढ़वार और फुटाव तेज होगा। किसान परमिंदर सिंह और कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले दिन दिन से बारिश चल रही है। धान के खेतों में अब पानी रुक पाया है। इससे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतनी बारिश हुई

खंड बारिश (एमएम)

पानीपत 45
समालखा 46
इसराना 23

बापौली 85
मतलौडा 53

नोट : आकड़ा प्रशासन द्वारा जारी किया है।
वर्जन :
वीरवार को तेज बारिश के चलते एक बार जीटी रोड पर पानी जमा हो गया था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निकासी को सुचारु किया। इंसार बाजार, सनौली रोड और असंध रोड पर निकासी की गई है। निगम की टीम लगातार काम कर रही हैं।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed