फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Road will be built in Model Town at a cost of Rs 1.90 crore

Panipat News: मॉडल टाउन में 1.90 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Road will be built in Model Town at a cost of Rs 1.90 crore
पानीपत। जाटल रोड आठ मरला से मॉडल टाउन ईडी डे तक की एक किलोमीटर सड़क को बेहतर बनाया जाएगा। यहां सड़क को चौड़ी कर दोगुना कर बीच में डिवाइडर बनाकर सजावटी पौधे और रंग बिरंगी लाइट लगाई जाएगी। इस पर करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली के खंभे और खुली तारों को शिफ्ट करने के लिए 1.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मॉडल टाउन में आने वाले लोग अब खुद को वीआईपी क्षेत्र में आना महसूस करेंगे।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया और शहरी विधायक प्रमोद विज ने रविवार शाम को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। सरकार में हर व्यक्ति के हित में काम किया जा रहा है। मॉडल टाउन की सड़क मूर्त रूप मिलने पर लोगों को फायदा होगा और यह सड़क आंतरिक सड़कों में एक मिसाल होगी। एक तरह से मॉडल के तौर पर सड़क को देखा जा रहा है। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मॉडल टाउन की सड़क सुंदरीकरण को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। जिसमें सड़क के लिए राशि मंजूर की गई। मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए बजट पास करने में एक मिनट नहीं लगाते। इन्हीं सब के चलते शहर में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। बिजली निगम को 1.17 करोड़ रुपये स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष दिवाकर मेहता, पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेन्द्र तनेजा, महामंत्री मुकेश राजपूत, जितेंद्र रोड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

निगम की फाइनेंस कमेटी ने रोक दी थी सड़क
इस सड़क का प्रस्ताव नगर निगम की फाइनेंस कमेटी के पास गया था। कमेटी ने इस पर रोक लगा दी थी। विधायक ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सड़क निर्माण के लिए मंजूरी ली थी। वार्ड 20 के मॉडल टाउन की सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली सड़क के पुर्ननिर्माण से राहगीरों को नया मार्ग मिलेगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से मार्ग में चलने वाले राहगीरों को यातायात के दौरान जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और आवागमन में समय की बचत होगी।

बॉक्स
ये होंगे काम
-सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा और फैंसी लाइट लगाई जाएंगी।
-2.42 लाख की लागत से सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ व सड़क के बीच में सुंदर पेड़ लगाने के लिए प्लांटर का निर्माण कराया जाएगा।
-3.45 लाख की लागत से डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed