{"_id":"62363ca872d04c5f0c5b60de","slug":"road-of-43-lakhs-in-ward-18-which-doesn-t-go-anywhere-panipat-news-knl1022863128","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 18 में 43 लाख की सड़क... जो कहीं जाती ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 18 में 43 लाख की सड़क... जो कहीं जाती ही नहीं
विज्ञापन
पानीपत। आठ मरला चौकी के पीछे नवनिर्मित सड़क पर रैत व ईट बेचने वालों का अवैध कब्जा।
- फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग का एक और कारनामा सामने आया है। इसमें निगम की शहरी डिवीजन के अधिकारियों ने वार्ड नंबर 18 की एक ऐसी सड़क को चौड़ा करने का काम किया है, जो आगे से बंद है। ये सड़क तीन तरफ से दीवारों से घिरी है। इस सड़क को पक्का कर इस पर टाइलें तक बिछा दी गईं। इन बिछी हुई टाइलों पर कुछ लोग रेत बजरी डाल कर व्यापार तक करने लगे हैं। वहीं, सड़क का कुछ एरिया आठ मरला पुलिस चौकी के पीछे लगता है। इसके बाद आगे से सड़क बिजली निगम कार्यालय की दीवार की वजह से बंद है। इससे ये सड़क आम आदमी के काम की नहीं रही। ये सिर्फ पार्किंग करने और रेत बजरी का व्यापार करने वालों के काम ही आ रही है।
यहां की जमीन का भरत करवाकर इस सड़क को इसलिए बनाया गया है ताकि यहां कोई कूड़ा-कचरा न डाले और ये जगह पार्किंग के लिए इस्तेमाल हो सके। खास बात ये है कि इस सड़क को चौड़ा करने के लिए निगम ने 43 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। इसकी चौड़ाई और निर्माण को लेकर पार्षद बलराम मकौल को शक हुआ तो उन्होंने निगम अधिकारियों से इसकी पैमाइश करवा ली। इससे अधिकारियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे निगम अफसरों ने कहा कि उन्होंने सड़क सही बनाई है। इसकी पैमाइश जारी है।
बता दें कि बिजली निगम कार्यालय के साथ लगती रेलवे की जमीन के साथ जाटल रोड पुल की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए निगम ने टेंडर लगाया था। इस सड़क को निगम अधिकारियों ने पक्का तक कर दिया लेकिन ये नहीं देखा कि आगे से सड़क बंद है। इस जमीन पर पहले भी रेत बजरी का व्यापार करने वाले घेेरे रहते हैं। अब सड़क बनने के बाद फिर से उन्होंने अपना रेत इस पर डाल लिया है। कुल मिलाकर लोगों को तो इस सड़क का कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन रेत बजरी का काम करने वाले लोगों को इस सड़क के चौड़ा करने का काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
करवाएंगे जांच
मामले की जानकारी अधिकारियों से ली जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। -रमेश कुमार, एसई, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। आठ मरला चौकी के पीछे बनाई नवनिर्मित सड़क पर जिसकी चारों तरफ है चार दिवारी।- फोटो : Panipat