फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   road maintence, tender, not done, panipat

शहर की दर्जनों सड़कें बनाने का काम अधर में अटका

Tue, 13 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Tue, 13 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
road maintence, tender, not done, panipat
सड़कों का निर्माण कार्य अधर में है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के वार्डों में ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते कई दर्जन सड़कों का निर्माण कार्य अधर में है। कई सड़कों के ठेके उठ गए, लेकिन उनका काम ही शुरू नहीं किया गया। कुछ ने काम शुरू किया, तो बीच में ही छोड़ दिया। नगर निगम अधिकारी ठेेका देकर काम को भूल गए, दूसरी तरफ ठेकेदार काम पूरा करने के लिए तैयार नहीं है। यह हालत तब है, जबकि सरकार बाहरी कॉलोनियों के विकास के दावे कर रही है। लोग सड़कों के निर्माण के लिए वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।  
विज्ञापन

नगर निगम के वार्डों में विकास केवल अधिकारियों की फाइलों में चल रहा है। असल में सड़कों और गलियां गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। या फिर इन पर रोड़े पड़े हैं। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो करीब पांच करोड़ की लागत के दर्जनों काम अटके हुए हैं। अमर उजाला ने नगर निगम क्षेत्र में अधूरी सड़कों से होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों से जाना।
विज्ञापन


नगर निगम मेयर ने बुलाई बैठक
शहर के वार्डों में विकास कार्य अधर में लटके होने के कारण नगर निगम मेयर सुरेश वर्मा ने 15 सितंबर को नगर निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें पार्षदों से जानकारी ली जाएगी। ऐसे में पार्षदों की नाराजगी सामने आने का भी अंदेशा है। कई पार्षदों में इसको लेकर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुके कामों की सच्चाई पार्षदों की जुबानी


वार्ड में विकास कार्यों के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर को भी शिकायत कर चुका हैं। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वार्ड गली निर्माण के कई कार्य अधर में लटके हुए हैं।
संजीव दहिया, पार्षद वार्ड-18


वार्ड में विकास कार्य ठप हैं। निर्माण कार्य अधर में लटकने के कारण लोगों में रोष है। नगर निगम अधिकारियों को कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
सुशील शर्मा, पार्षद वार्ड-16


वार्ड-6 स्थित पुराना दलबीर नगर में करीब डेढ़ महीने से गली का निर्माण अधर में लटका है। जूता फैक्टरी से जोगेंद्रा फैक्ट्री गली बननी है। चार महीने से वर्क आर्डर नहीं हुए। कॉलोनी वासियों में अधिकारियों के प्रति रोष है।
पार्षद पति संजीव कुमार,वार्ड-6।


ठेकेदार की लापरवाही के वार्ड स्थित गोपाल कॉलोनी में गली निर्माण न होने से लोगों में रोष है। पानी निकासी न होने के कारण गंदा पानी जमा है। नगर निगम कमिश्नर से भी गली निर्माण की मांग कर चुके है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।
प्रवेश कुमार, पार्षद, वार्ड-22 ।

बिशनस्वरूप कॉलोनी में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। बारिश के दौरान गंदा पानी घरों के अंदर घुस जाता है। जरूरत होने पर भी नाले, नालियों का निर्माण नहीं हो रहा। अधूरे पड़े कामों से भी परेशानी हो रही है।
राजेश शर्मा, शहरवासी

शहर के प्रत्येक वार्ड में पानी निकासी की समस्या है। सही प्रकार से गलियों का निर्माण नहीं हो पा रहा। कहीं ऊंची गली तो कहीं नीची गली का निर्माण करने से हालत और खराब हो गए हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
अरुण नंदवानी, शहरवासी


शहर में गली निर्माण कार्य में धांधली की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों को मौका मुआयना कर गली निर्माण करवाना चाहिए। इससे ही शहर वासियों के पैसे की बर्बादी को रोका जा सकता है।
सुभाष गुलाटी, शहरवासी


कई वार्डों में टेंडर रद्द हो गए हैं। उनमें दोबारा टेंडर लगवाए जाएंगे। सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कुछ वार्डों में ठेकेदार ने काम अधर में छोड़ दिए हैं। इन्हें भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है।

सुरेश वर्मा, मेयर नगर निगम, पानीपत।

शहर के वार्डों में विकास कार्यों के टेंडर जारी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। कई ठेकेदारों ने आगे काम शुरू नहीं किया है। कई ठेकेदारों के टेंडर कैंसिल कर दिए गए हैं। इन सड़कों के टेंडर दोबार जारी कर दिए जाएंगे।
एनडी वशिष्ठ, एसई, नगर निगम पानीपत।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed