{"_id":"6513446a3ac5a051780432b6","slug":"road-damaged-for-four-years-villagers-blocked-the-road-panipat-news-c-244-1-pnp1004-6652-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार साल से क्षतिग्रस्त सड़क, ग्रामीणो ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार साल से क्षतिग्रस्त सड़क, ग्रामीणो ने किया रोड जाम
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के बीच में करीब चार साल से फंसे हथवाला रोड पर गांव डिकाडला के पास साढे़ पांच सौ मीटर तक टूटी सड़क के निर्माण को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के सरपंच सुनील कुमार की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के धरने व रोड जाम करने की खबर से प्रशासन मे हडकंप मच गया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ, वन विभाग के रेंज ऑफिसर, नायब तहसीलदार राहुल राठी और समालखा थानाध्यक्ष महिपाल, समालखा व हलदाना चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से धरना खत्म कर रोड खोलने के लिए विनती करने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद वन रेंज ऑफिसर विरेंद्र व पीडब्ल्यूडी एसडीओ शैलेंद्र भाटिया के एक सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू करने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस बीच सड़क निर्माण नहीं हुआ तो फिर से रोड जाम किया जाएगा।
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने 30 सितंबर को हरियाणा व उतर प्रदेश को जोड़ने वाले यमुना पुल का उद्घाटन करने आ रहे सीएम मनोहर लाल का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
वन विभाग के रेंज ऑफिसर विरेंद्र कुमार ने कहा कि पीडब्ल्यूडी जब भी उन्हें 22.80 लाख रुपये जमा करा देगा तो वे अगले 3-4 दिन में पेड़ कटवा देंगे। पीडब्ल्यूडी एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने अगले 2-3 दिन में वन विभाग को पैसे जमा करवाने का आश्वासन दिया है।