फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Road collapsed on Barasat road, three kilometer long jam on GT Road for five hours

बरसत रोड पर सड़क धंसी, जीटी रोड पर पांच घंटे तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed on Barasat road, three kilometer long jam on GT Road for five hours
वीरवार को लगातार तीसरे दिन हुई बारिश ने पूरा शहर जलमग्न कर दिया। बरसत रोड पर सड़क धंस गई, वहीं जीटी रोड पर घुटनों के ऊपर तक पानी भरने से पांच घंटे तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दोपहिया और चार पहिया वाहन बंद पड़ गए और जाम बढ़ता ही गया। जिसे पार करने में वाहन चालकों दो घंटे का समय लगा। लोगों ने जीटी रोड से सटती कालोनियों की गलियों से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी जाम लग गया। पूरा शहर पानी और जाम की चपेट में आ गया। साथ ही नगर निगम और प्रशासन के दावों की कलई खुलकर रह गई। ये हालात महज एक घंटे की बारिश ने कर दिए।
विज्ञापन

नाले और नालियों की सफाई न होने से शहर की सभी सड़कें और गलियां डूब गईं। सभी सीवर ब्लॉक हो गए और पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। पानी बाजारों, घरों, मंडियों, कालोनियों में घुसता गया। यहां तक कि आपातकालीन वाहन भी पानी में फंसे रहे। शहर के बाजारों का सबसे ज्यादा बुरा हाल दिखाई दिया। लोगों को दो से लेकर तीन फीट तक भरे पानी में से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बरसाती पानी की निकासी के लिए निगम ने जनप्रतिनिधियों से ऊपर होकर नाला गैंग का टेंडर एक्सटेंड किया था, लेकिन बरसात की तैयारियों में निगम की नाला गैंग कहीं नजर नहीं आया। वहीं, बरसाती पानी सड़कों पर ज्यादा भर गया। इसके बाद पानी का प्रेशर बढ़ने लगा और जिससे सीवर के ढक्कन खुल गए और शहर में कई जगहों से पानी की निकासी हो गई। वहीं, शहर के बाजारों व कॉलोनियों में लोग अपने घरों से बाल्टियों से बरसाती पानी को निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शुरू हुई बारिश ने रोक दिया शहर
वीरवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को मानो रोक दिया हो। जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, जाटल रोड, बरसत रोड तक जाम हो गया। शहर की गलियों व मेन चौक चौराहों पर पानी भरने की वजह से जाम लग गया। पूरा दिन लोग बरसाती पानी में चलते हुए नजर आए। कई जगहों पर बरसाती पानी से गुजरने वाली गाड़ियों की झाल से लोग गिरते भी नजर आए।

ये जगह पूरी तरह से डूबी
शहर का बस स्टैंड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, शहर के लाल बत्ती चौक से इंसार बाजार, पंचरंगा बाजार, चौड़ा बाजार, संजय चौक, जाटल रोड, जीटी रोड, विकास नगर, संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, सेक्टर 25 पार्ट-1, सेक्टर 29 पार्ट- 2, विद्यानंद कॉलोनी, उग्रा खेड़ी रोड, सनौली रोड, राज नगर, आजाद नगर, संजय कॉलोनी, नूरवाला, बरसत रोड एरिया, वार्ड 10 की तरफ से सेक्टर 11-12, पुरानी सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आदर्श नगर व वीवर्स कॉलोनी, शुगर मिल रोड समेत वार्ड नंबर एक से लेकर 9 तक बरसाती पानी की चादर ओढ़े दिखाई दिया। जहां से रात तक भी पानी नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed