फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   road accident, grand Father, son, death, panipat

जीप ट्रक से टकराई दादा-पोते की मौत, 13 जख्मी

Tue, 10 Jun 2014 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 10 Jun 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
road accident, grand Father, son, death, panipat
जेठ के दशहरे के अवसर पर हरिद्वार से गंगा स्नान कर जीप में मतलौडा ब्लॉक के गांव भंडारी लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


इसमें भंडारी निवासी दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 13 अन्य लोग जख्मी हो गए। पोस्टमार्टम के बाद दादा-पोते के शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

भंडारी के सरपंच सुभाष भोला ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार से लौटते समय रास्ते में रूड़की, उत्तराखंड के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से जीप में सवार भीम सिंह (52) और उनके पोते हर्ष ने गहरी चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मास्टर जयसिंह, चत्तर सिंह, दया सिंह, सूबे सिंह समेत 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को 8 एंबुलेंस से पानीपत लाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को  पूरा दिन गांव मातम में डूबा रहा। हादसे के बाद गांव में चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed