फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   road accident, death, panipat

हादसे में साले की मौत, बहनोई गंभीर घायल

Thu, 03 Jul 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 03 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
road accident, death, panipat
मॉडल टाउन थानांतर्गत मोटरसाइकिल पेड़ के साथ टकराने से साले की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिला निवासी विजय (22) अपनी बहन की ससुराल में शादी समारोह में हिस्सा लेने आया था।

वह अपने जीजा के साथ मोटरसाइकिल पर मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा था। हादसा गढ़ी सिकंदरपुर और रामनगर के बीच हुआ।

बुधवार को सिविल अस्पताल में इलाहाबाद से पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय की बहन रामनगर में रहती है। उसकी ननद की शादी थी।

विजय अपने जीजा सुरेंद्र के साथ डोली उठने के बाद मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था। रामनगर से कुछ दूर चलते ही उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और पेड़ से जा टकराई।


इसमें मोटरसाइकिल सवार विजय की मौके पर ही मौत हो गई, सुरेंद्र गंभीर से घायल हो गया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और सुरेंद्र को एक अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed