फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ring, mobile and purse looted after giving intoxicants to the student

Panipat News: छात्र को नशीला पदार्थ पिलाकरअंगूठी, मोबाइल व पर्स लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ring, mobile and purse looted after giving intoxicants to the student
पानीपत। दिल्ली कॉलेज के बी कॉम तृतीय वर्ष के छात्र को बस में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ लूटपाट कर ली। आरोपी ने छात्र को पहले अपनी बातों में उलझाया और दोस्ती की इसके बाद उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। पीड़ित छात्र करनाल से दिल्ली जा रहा था। पानीपत में सिवाह बस स्टैंड से आरोपी बस में चढ़ा था। आरोपी छात्र की सोने की अंगूठी पर्स व मोबाइल लूटकर ले गया। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करनाल की आइफा सिटी निवासी देवम कत्याल ने बताया कि वो दिल्ली के एक कॉलेज का बी कॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। दो फरवरी को करनाल बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए बस में बैठा था। बस अंबाला से बल्लभगढ़ जा रही थी। पानीपत में सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड से एक व्यक्ति बस में सवार हुआ। वो उसके पास वाली सीट पर बैठ गया। उसने उसके साथ बातचीत करना शुरू कर दिया। उनमेें काफी देर तक बातचीत होते रही। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने अपने बैग से एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकाली। उसने एक ग्लास में डालकर कोल्ड ड्रिंक उसको दी। उसने एक बार कोल्ड ड्रिंक पीने से इंकार भी किया लेकिन वो व्यक्ति जिद करने लगा । उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया। उसको रात करीबन एक बजे होश आया तो वो बल्लभगढ़ के बस स्टैंड पर पड़ा मिला। उसके हाथ से अंगूठी, पर्स व मोबाइल चोरी था। उसने अपने स्तर पर उस व्यक्ति की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। वो पुलिस थाना में गया और पुलिस कर्मचारी के मोबाइल से अपने पिता को कॉल कर इसकी घटना की जानकारी दी। उसके पिता वीर सावरकर बल्लभगढ़ आए और उसे अपने साथ लेकर गए। वो अपने स्तर पर बस का नंबर व सीसीटीवी फुटेज जुटाता रहा। अब उसने सिटी पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed