{"_id":"67bf6b6ab40c9fb3ac0cbaef","slug":"rewari-man-kidnapped-in-panipat-11-thousand-rupees-looted-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132869-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेवाड़ी के व्यक्ति का पानीपत में अपहरण कर 11 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेवाड़ी के व्यक्ति का पानीपत में अपहरण कर 11 हजार लूटे
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड मच्छरौली के पास रेवाड़ी जिला के एक व्यक्ति का स्कॉर्पियो गाड़ी सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट कर 11 हजार रुपये लूट ले गए। उसको करीब दो घंटे बाद उझा रोड पर छोड़कर फरार हो गए। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी जिले के गुजरवास गांव के अनिल कुमार ने समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह 21 फरवरी को अपनी गाड़ी में सनौली से दिल्ली की तरफ जा रहा था। वह जीटी रोड पर मच्छरौली फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से काले रंग की एक स्कॉर्पियो सवार पांच युवक आए।
उन्होंने उसकी गाडी रुकवा ली। इनमें से कई जबरदस्ती उसकी गाड़ी में बैठ गए। उसने उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसके 11 हजार रुपये लूट लिए। उसको उसकी गाड़ी में करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उसको बाद उझा रोड के नजदीक छोड़ा।
आरोपी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर भाग गए। समालखा थाना ने शिकायत के आधार पर मौका मुआयना किया। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इसमें विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।