फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reward of 15 thousand announced on the person who recovers from the travel agency operator

ट्रैवल्स एजेंसी संचालक से वसूली करने वाले पर 15 हजार का इनाम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Reward of 15 thousand announced on the person who recovers from the travel agency operator
पानीपत। ट्रैवल्स एजेंसी संचालक से जबरन वसूली करने के मामले में फरार चल रहे उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जबरन वसूली करने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी गांव उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा है। आरोपी मनोज की सूचना के संबंध में पानीपत पुलिस की तरफ से हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल से इनाम घोषित करने बारे आग्रह किया गया था। पुलिस महानिदेशक ने आग्रह को स्वीकारते हुए आरोपी मनोज उर्फ बाबा पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के इन नंबरों पर दें सूचना
- डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार- 7056000501,
- प्रबंधक थाना किला इंस्पेक्टर हरविंद्र- 7056000136
- सीआईए-टू इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र- 7056000112
यह था मामला:
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में मेरठ निवासी शाहनवाज ने बताया था कि उसने पानीपत में संजय चौक के पास साहिल ट्रैवल्स के नाम से ऑफिस किया हुआ है, उसका बस ट्रांसपोर्ट से संबधित काम है। उसकी एक बस 20 दिसंबर को नूरवाला पहुंची तो दीपू, मनोज बाबा, उतर प्रदेश निवासी महबूब, सलीम और इनके गिरोह के आठ सदस्यों ने बस पर तैनात स्टाफ के सिर पर राइफल रखकर मारपीट की। आरोपी हर रोज पिस्टल दिखाकर बस स्टाफ से जबरन रकम ले जाते हैं। रकम न देने पर आरोपी बस स्टाफ के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार
इस मामले में सीआईए-2 अभी तक चार आरोपी गीता कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू, गांव खोतपुरा निवासी पवन उर्फ खुंडिया, उग्राखेड़ी निवासी सूरजभान उर्फ भानू और करनाल के कोहंड निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महबूब, सलीम, इमरान निवासी कस्बा स्याना बुलंदशहर यूपी और उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा फरार चल रहे हैं। इन आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed