{"_id":"68852d745093464ad20bae2f","slug":"retired-policeman-accused-of-beating-couple-in-police-station-panipat-news-c-246-1-sknl1022-141393-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थाने में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पर दंपती की पिटाई के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थाने में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पर दंपती की पिटाई के आरोप
Sun, 27 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महिला थाने में महिला ने उसकी व पति की पिटाई के आरोप में सीएम को शिकायत भेजी है। इसमें पिटाई के आरोप रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पर लगाए। आरोप है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने केस वापस लेने के लिए धमकाया। महिला ने सीएम से उसे सुरक्षा देने सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि एक जुलाई को एसपी के नाम शिकायत दी थी। इसमें अतर सिंह पर मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप लगाए थे। शिकायत पर सात जुलाई को महिला थाने में केस दर्ज हुआ। महिला का आरोप है कि मामले में बीएनएस की धारा-75 नहीं लगाई गई और न आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने जिस मोबाइल से उसे अश्लील संदेश भेजे, वह भी पुलिस ने कब्जे में नहीं लिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से साज-बाज होकर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। महिला ने शिकायत में कहा कि जब चार जुलाई को थाने में मामले से जुड़े सबूत दिखाने गई तो एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने उससे व पति से मारपीट की।
विज्ञापन
साथ ही धमकी दी कि केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शिकायत में कहा कि महिला थाने में उससे व पति से मारपीट का मामला सीसीटीवी फुटेज में साफ हो जाएगा। यह सीसीटीवी फुटेज डिलीट की जा सकती है, इसलिए वह पुलिस जल्द कब्जे में ले।
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया था। महिला थाने में कोई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी नहीं है और न थाने में कोई पिटाई की गई। गिरफ्तारी न होने व पिटाई किए जाने के आरोप निराधार हैं। - शीलावंती, प्रभारी, महिला थाना।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -