{"_id":"66d8fff929a75773910cdc74","slug":"retired-inspector-spent-one-and-a-quarter-month-visiting-the-police-station-to-lodge-a-complaint-of-chain-theft-panipat-news-c-244-1-pnp1003-123763-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चेन चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने काटे सवा माह थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चेन चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने काटे सवा माह थाने के चक्कर
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस थानों में पुलिस के कर्मचारियों की भी शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है। यह कार्यप्रणाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर से उसकी चार तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। इंस्पेक्टर सेक्टर 29 पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा।
रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। लगभग सवा माह तक चक्कर लगाने के बाद रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत एसपी लोकेंद्र सिंह को दी। उन्होंने मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय से कराई। डीएसपी ने जांच करते हुए सभी तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट एसपी को सौंपी। अब एसपी ने निर्देश ने मामले में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि वह पानीपत पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर 31 अक्टूबर 2023 को रिटायर्ड हुआ है। करीब 10 साल पहले घर बंटवारे के वक्त उसके पिता ने उसे एक करीब चार तोला वजनी सोने की चेन दी थी। जिसे वह अक्सर पहनता था और बाद में उतार कर घर के कमरे में स्लैप पर रखे एक छोटे से बॉक्स में रख देता था। 25 जुलाई 2024 को रोजाना की तरह शाम करीब छह बजे वह घर से बाहर घूमने चला गया था। शाम सात बजे वापस लौटा, तो देखा कि बॉक्स का सामान जमीन पर बिखरा हुआ है। जिसमें उसे सोने की चेन नहीं मिली। जांच-पड़ताल में पता लगा कि घर पर पड़ोस का तीन साल का बच्चा खेल रहा था। जो उक्त चेन को ले गया था। जिसने अपनी दादी सुमित्रा को दी थी। यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उसने पड़ोसन महिला से अपनी चेन भी मांगी, लेकिन उसने चेन के बारे में कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। वह मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। अब एसपी के निर्देशों पर मामले में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि मामले की जांच के बाद एसएचओ को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जांच में घटना का होना पाया गया है। अब मामले में आगामी कार्रवाई सेक्टर 29 थाना पुलिस को करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करना है।