{"_id":"67abbcee6bf5a0a2680836fc","slug":"results-of-nmmss-exam-released-tannu-tops-the-district-panipat-news-c-244-1-sknl1016-132037-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी, तन्नु ने किया जिले में टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी, तन्नु ने किया जिले में टॉप
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना में राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा का मंगलवार को परिणाम जारी कर दिया गया। एनएमएमएसएस परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा की छात्रा तन्नु ने 118 अंक लेकर जिले में टॉप किया है। जिले में एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए 102 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। परिणाम जानकारी विद्यार्थी बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे।
एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन गत 17 नवंबर को किया गया था। परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे, जहां 2762 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दत्त की देखरेख में आयोजित परीक्षा के लिए जिले में कुल 3113 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था जिनमें में से 88.7 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी थी। पंजीकरण के मामले में पानीपत प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा था।
प्रदेश में 2337 पात्रों का चयन-
जिला गणित विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र दत्त ने बताया कि योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। योजना के लिए जिले के 102 तथा प्रदेश के 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया गया है। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
दो भागों में हुई थी परीक्षा-
परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता पर आधारित 90 प्रश्न पूछे गए। दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान पर आधारित एक-एक नंबर के 90 प्रश्न पूछे गए। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न शामिल रहे। परीक्षा के लिए 180 मिनट का समय दिया गया था।
एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम एक नजर में-
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 3113
परीक्षा दी - 2762
अनुपस्थित रहे - 351
उपस्थिति प्रतिशत - 88.72
उत्तीर्ण विद्यार्थी - 102
एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम में जिले के टॉप-10 विद्यार्थी
विद्यार्थी प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
तन्नु 118 राजकीय वमा विद्यालय समालखा।
नमन शर्मा 113 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
दीक्षा शर्मा 113 आरोही मॉडल वमा विद्यालय छाजपुर कलां।
प्राची 111 राजकीय वमा विद्यालय भंडारी।
गौरव 110 राजकीय मॉडल स्कूल, शिमला गुजरान।
लक्ष्य 109 राजकीय वमा विद्यालय जाटल।
भूमि 108 राजकीय वमा विद्यालय समालखा।
रिषभ मिश्रा 107 राजकीय वमा विद्यालय निजामपुर।
कुनाल 107 राजकीय उच्च विद्यालय बिंझौल।
दीपा 104 राजकीय वमा विद्यालय आसन कलां।
चयनित छात्रों को कोटे के अनुसार मिलेगी छात्रवृत्ति
परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए बीसीए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसीबी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत व शारीरिक दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। शेष सामान्य वर्ग के लिए है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी सिर्फ एक बार परीक्षा दे सकता है।
छात्रवृत्ति के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विशेषज्ञों के अनुसार केवल मेरिट सूची में नाम आने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होगी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए चयनित विद्यार्थी को स्कोलरशिप्स.जीओवी.इन पर आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जुुलाई-अगस्त 2025 में खुुल जाएगा। इस पोर्टल पर आवेदन करने की जिम्मेदारी स्वयं छात्र की होगी।
वर्जन-
राजकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। जिले में 2762 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से जिले में निर्धारित सभी 102 सीटों के लिए 102 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।