फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Restraint, self-control, initiation is the path of renunciation: Muni

संयम आत्म नियंत्रण, दीक्षा त्याग का मार्ग : मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Restraint, self-control, initiation is the path of renunciation: Muni
पानीपत। गांधी मंडी जैन स्थानक में दो वैरागी आत्माओं सुशील जैन और पावन जैन का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इनकी जैन भागवती दीक्षा दो मार्च को रोहतक में होगी। इस दौरान आशीष मुनि ने कहा कि संयम आत्म नियंत्रण और दीक्षा त्याग का मार्ग है।
विज्ञापन

यह दीक्षा उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज के सानिध्य में और कर्मठ संत पदम मुनि महाराज की निश्राय में होगी। पानीपत में भी यह आयोजन आशीष मुनि महाराज, तत्व चिंतक उत्तम मुनि महाराज, स्वाध्यायी विराग मुनि महाराज, बालचंद महाराज और ठाणे- चार के सानिध्य में होगा।
विज्ञापन

वैरागी आत्माओं का संक्षिप्त परिचय : 28 वर्षीय वैरागी सुशील जैन पुत्र विमला देवी जैन व रामलाल जैन लुधियाना के भुल्लांपुर गांव से संबंध रखते हैं। इनका मूल निवास हरियाणा के जींद जिले का दनौदा गांव है। 17 वर्षीय वैरागी पावन जैन पुत्र मुकेश जैन व दिलबाग जैन हरियाणा के जींद जिले के बड़ौदा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के महान जैन संत चारित्र चूड़ामणि मायाराम के वंशज हैं। सभा संरक्षक डॉ. एपी जैन ने बताया कि मायाराम महाराज चहल-गोत्रीय जाट परिवार से थे। उनके उच्च कोटि के संयम से प्रभावित होकर उनके गांव के 45 व्यक्ति साधु साध्वियां बने। लगभग नौ हजार जनसंख्या वाला बडौदा गांव पूर्ण शाकाहारी है। मुसलमान बिरादरी के लोग तक भी अंडा तक का सेवन नहीं करते।

आशीष मुनि जी ने कहा कि संयम आत्म नियंत्रण है। संयमी स्व विवेक से जीवन में रही सभी विकृतियों और मानसिक कमजोरियों को दूर करता है। दीक्षा एक त्याग का मार्ग है। इसमें घर परिवार तथा आसक्ति का त्याग किया जाता है। आसक्ति संसार है। कर्म बंध का कारण है। यही तो जन्म मरण कराता है। जन्म मरण के मूल को छेदने के लिए मोह और आसक्ति को त्यागा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed