फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Responsibility for the procession taken out on Hanuman Janmotsav handed over

Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की सौंपी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for the procession taken out on Hanuman Janmotsav handed over
पानीपत। नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं द्वारा 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शहर की धार्मिक और सामाजिक के साथ व्यापारिक संस्थाएं भी भाग लेंगी। श्री दशहरा कमेटी सनौली रोड ने इसको लेकर रविवार को रघुनाथ धाम सेक्टर-25 में बैठक की। जिसमें शोभायात्रा को धूमधाम से निकालने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रमेश माटा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति 23 अप्रैल को नगर की सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशाल हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जा रही है। सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी शिव चौक से विशाल शोभायात्रा शुरू होगी। यह शहर के मुख्य बाजार से होते हुए प्राचीन श्री देवी मंदिर में पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर जयदयाल तनेजा, पुरुषोत्तम शर्मा, चिमन सेठी, देवेंद्र रेवड़ी, युद्धवीर रेवड़ी, संजय बरेजा, वेद बांगा, कैलाश नारंग ने भी अपनी बात रखी। शोभायात्रा में शामिल होंगे 200 हनुमान स्वरूप
विज्ञापन

रमेश माटा ने बताया कि सालासर धाम से पूजित हनुमान ध्वजा वितरित की जाएगी। श्रद्धालु शोभायात्रा के पश्चात ध्वजा को अपने घर ले जा सकेंगे। लगभग 200 हनुमान स्वरूप शोभायात्रा में सम्मिलित होकर एक अनूठा नजारा पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं। जिन्हें हनुमान जी का रथ खींचने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
इन मार्गों से गुजरेगी शोभा यात्रा
वरिष्ठ महासचिव शाम सुंदर बतरा ने कहा कि शोभायात्रा सनौली रोड से शुरू होकर भीम गोडा मंदिर चौक, सेठी चौक, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, इंसार बाजार, देवी मंदिर रोड, सलारगंज गेट से होते हुए देवी मंदिर में संपन्न होगी। शोभायात्रा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले, स्वामी अरुणदास महाराज के सान्निध्य में निकाली जाएगी। महासचिव चिमन सेठी ने सभी नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं से 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर उपप्रधान तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, कृष्ण गोपाल सेठी, संदीप दुआ, रमन पाहवा, विजय चौधरी, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, स्वप्निल जुनेजा, शक्ति सिंह, कैलाश लूथरा, लीला कृष्ण भाटिया व तरुण छौकरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed