फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Responsibility assigned to the servants regarding the ceremony

Panipat News: समारोह को लेकर सेवादारों को सौंपी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to the servants regarding the ceremony
पानीपत। श्री रघुनाथ धाम व अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के सातवां स्थापना दिवस को नौ सितंबर को समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारी को लेकर बैठक में सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा आगामी दशहरा पर्व को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-25 स्थित दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाने के लिए दशहरा कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध सदस्य हरबंस लाल अरोड़ा ने की। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि सात वर्ष पूर्व दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा कोई भूखा न रहे, न कोई भूखा सोए की तर्ज पर निशुल्क अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक की भी स्थापना की थी। जिसके तहत समाज के निर्धन व असहाय 480 परिवारों को निशुल्क राशन व वस्त्र दिए जाते हैं। वहीं अन्नपूर्णा बैंक द्वारा 25 मेधावी बच्चे जो पढ़ना चाहते थे लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण स्कूल की फीस नहीं भर सकते थे। उन 25 बच्चों के स्कूल की फीस के साथ-साथ किताबें, वर्दी व जूते आदि का खर्च वहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्थापना समारोह श्री रघुनाथ धाम व निशुल्क अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का स्थापना समारोह स्वामी ज्ञानानंद महाराज की छत्रछाया में नौ सितंबर सायं सत्संग एवं भंडारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक में अशोक नारंग, कृष्ण गोपाल सेठी, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रीतम गुलाटी, संजीव गुगलानी, हरीश मक्कड़, अनिल शर्मा, स्वप्निल जुनेजा, संदीप दुआ, लीला कृष्ण भाटिया, महेंद्र पसरीचा, महेश पाहूजा, भारत अरोड़ा, कैलाश लूथरा, मोहन लाल सलूजा व बसंत रामदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed