{"_id":"68f949df5319b05a4903faed","slug":"respiratory-patients-increase-elderly-suffer-more-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145903-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सांस के मरीज बढ़े, बुजुर्गों को तकलीफ ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सांस के मरीज बढ़े, बुजुर्गों को तकलीफ ज्यादा
विज्ञापन
पानीपत। ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुजुर्गों में सांस लेने में ज्यादा दिक्कत आने लगी है। ऐसे में सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में ओपीडी करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने भी लोगों को इस मौसम में लंबे समय तक बाहर न बैठने की सलाह दी है। वहीं इनहेलर की मांग बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर पर चिकित्सक की सलाह पर ही इसे लेने की बात कही है।
जिले में इस महीने की शुरुआत से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं सुबह व शाम को ठंड बढ़ गई है। ऐसे में सांस के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में सांस के 40 मरीज आते थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है। वहीं कुछ लोग ओपीडी की बजाय आपातकाल विभाग में आ रहे हैं। यहां चिकित्सक सलाह के साथ दवा दी जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल की आपातकाल विभाग की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि सर्दी शुरू होने पर सांस के मरीज बढ़े हैं। अब प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों में तकलीफ और बढ़ गई है।
बॉक्स
ये बरतें सावधानी
-धूल, धुएं (धूम्रपान और अन्य) और प्रदूषण के संपर्क में आने से बचें।
-घर की खिड़कियां बंद रखें जब बाहर हवा खराब हो। एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और नियमित रूप से करें सफाई
-चिकित्सक के सुझाव पर दवा नियमित रूप से लें और अपना इनहेलर हमेशा साथ रखें। किसी भी दवा का डोज न छोड़ें।
-खूब पानी पिएं और ताजे फल, हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन करें। प्रोसेस्ड फूड और मिठाइयों से बचें।
- हल्के योग और अनुलोम-विलोम) करें।
वर्जन :
मौसम में बदलाव के चलते सांस के मरीज आने लगे हैं। निजी अस्पताल संचालकों को गंभीर बीमारियों के बारे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर सुविधा हैं। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाती है।
विज्ञापन
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।