{"_id":"696bf85e496614bfcc01cf7b","slug":"residents-of-the-jhamba-village-expressed-their-anger-over-the-chemical-laden-sewage-panipat-news-c-244-1-sknl1016-150766-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: केमिकल युक्त गंदे पानी से झांबा गांव की ग्रामीण बस्ती के लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: केमिकल युक्त गंदे पानी से झांबा गांव की ग्रामीण बस्ती के लोगों ने जताया रोष
Sun, 18 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती झामबा में कैमिकल युक्त गंदा पानी डालने से बस्तीवासियों में रोष।
सनौली। झांबा स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में फैक्टरियों द्वारा केमिकल युक्त गंदा पानी डाले जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। बस्तीवासियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदूषण विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह गंदा पानी ड्रेन नंबर-2 में डाला जाता था, लेकिन सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद अब रात के अंधेरे में बस्ती और सड़क किनारे डाला जा रहा है।
ग्रामीण सतीसपाल, सुरेश, राजपाल, सरोज, कमलेश व सुनीता ने बताया कि केमिकल युक्त पानी से पेड़-पौधे नष्ट हो चुके हैं और भूजल प्रदूषित हो गया है। करीब 300 फीट तक पानी पीला और बदबूदार हो गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। तेज हवा चलने पर बदबू से सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे।