फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Residential sector residents get angry over facilities

Panipat News: सुविधाओं के लिए रिहायशी सेक्टरवासियों का फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Residential sector residents get angry over facilities
पानीपत। मूलभूत सुविधाओं से वंचित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सभी सेक्टरों की वेल्फेयर एसोसिएशनों के प्रधानों ने सोमवार को एचएसवीपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एचएसवीपी रिहायशी सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। बार-बार ज्ञापन देने पर भी कोई समस्याओं का हल न होने से सेक्टरवासियों में भारी रोष हैं।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में सेक्टर-6, 7, 8, 13-17, 18, 24, 29 पार्ट-2 और सेक्टर-40 के वेल्फेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कॉन्फिडरेशन के वरिष्ठ सदस्य एसके त्यागी और मंच संचालन सेक्टरों के जिला संयोजक बलजीत ने किया। जिला संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि सरकार व विभाग ने सेक्टरों को तीन भागों में बांट दिया है। कुछ सेक्टर एचएसआईडीसी, कुछ नगर निगम और कुछ एचएसवीपी के अधीन हैं। जिसके कारण हुए सेक्टरों कि सरेआम अनदेखी हो रही है। उन्होंने मांग रखी कि सभी सेक्टरों को किसी भी एक विभाग के हवाले करना चाहिए।
विज्ञापन


यहां सेक्टरों में सबसे अहम समस्या सीवर जाम रहने की है। इसके अलावा कुछ सेक्टरों 7, 8 व 40 में सीवर के पानी की निकासी तक नहीं है। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण सेक्टरों में लोग नरक जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं। अधिकारियों की लापरवाही से सड़क निर्माण और रिपेयरिंग के काम भी बंद हो गए। सेक्टरों की सड़कों की सफाई का काम करीब पांच महीने से बंद है। उसका अभी तक टेंडर नहीं हुआ है। कंवल सिंह और धमेंद्र अहलावत ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया समय पर कार्रवाई तक नहीं की जाती। जिसका खामियाजा सेक्टर निवासी भुगत रहे हैं। सेक्टर आरडब्ल्यूए प्रधानों ने कहा कि प्रशासक ने पिछले छह सालों से यहां खुला दरबार तक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
संपदा अधिकारी के आश्वासन पर धरना स्थगित
संयोजक ने बताया कि सुबह दस बजे धरना शुरू हुआ। करीब 11.30 बजे संपदा अधिकारी हरप्रीत कौर ने उन्हें बुलाया और 10 दिन के अंदर लिखित में बैठक बुलाने की बात कही। जिसमें सभी अधिकारियों को बुलाने और उनकी समस्याओं के समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जिस पर तीन दिन के धरने को एक दिन में बदल दिया। इस धरना प्रदर्शन में रामपत नैन, गौरीदत, अशोक नारंग, वेद प्रकाश, साधुराम, मेहरवास, अमरीक सिंह, अजीत जांगड़ा, साधुराम, मास्टर रणधीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed