फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reshma Kashyap won gold in Senior National Powerlifting Championship

Panipat News: पानीपत की बहू रेशमा कश्यप ने सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Reshma Kashyap won gold in Senior National Powerlifting Championship
पानीपत। संत नगर कॉलोनी निवासी रेशमा कश्यप ने 50वीं पुरुष और 42वीं महिला सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 515 किग्रा. वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। चैंपियनशिप 20 से 25 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित की गई थी। रेशमा कश्यप ने 69 किग्रा.भारवर्ग में भाग लिया। इसमें 515 किग्रा वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी चैंपियनशिप में दो अन्य मेडल भी जीते हैं। एक 220 किग्रा. स्क्वाट में स्वर्ण और 192.5 किग्रा. डेडलिफ्ट में रजत पदक है।
विज्ञापन

रेशमा कश्यप ने बताया की वह दक्षिण पूर्व केंद्रीय रेलवे के रायपुर मंडल (छत्तीसगढ़ ) के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर टीटीई के पद पर तैनात है। उन्होंने मार्च 2023 को रेलवे को ज्वाइन किया था। रेलवे ज्वाइन करने के बाद यह उनका तीसरा पदक है। उन्होंने पिछले महीने जुलाई 2024 में ऑल इंडिया रेलवे पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है। रेशमा कश्यप ने बताया की वह मूल रूप से सोनीपत के गन्नौर के पीरगढ़ी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में पूरी की है। स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलो में भी अपना भाग्य आजमाया। स्कूल में खेलो के प्रति उनके जुनून को देखते हुए खेल अध्यापक संजय पहल ने वेटलिफ्टिंग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने वेटलिफ्टिंग के स्कूल गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। कुछ समय बाद वेटलिफ्टिंग का खर्च बढ़ गया। उसने पॉवरलिफ्टिंग को अपनाया। उनके पास कभी तो डाइट के लिए भी पैसे नहीं होते थे। उन्हें केवल दूध और चने से ही काम चलाना पड़ता था। उनके पति मुकेश कश्यप और उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। जिसकी बदौलत वह अपना खेल चालू रखकर इस मुकाम तक पहुंची। कोच संजय पहल ने बताया की बेटियों की खेल में सफलता मिलने से दूसरी लड़कियों का भी हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed