{"_id":"627c1ccafbad5e0d6c21e4cd","slug":"removed-the-tap-the-problem-of-registration-ended-panipat-news-knl1078833130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीसी पोर्टल पर टाउन प्लानिंग स्कीम की संपत्तियों से हटाया शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीसी पोर्टल पर टाउन प्लानिंग स्कीम की संपत्तियों से हटाया शून्य
विज्ञापन
पानीपत। शहर में टाउन प्लानिंग स्कीम के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए खुुशखबरी है। नगर निगम के एनडीसी पोर्टल पर इस क्षेत्र की एनडीसी से नल (शून्य) को हटा दिया गया है। एनडीसी के अपडेट में अब नल की जगह सही लोकेशन या कॉलोनी का नाम अंकित होकर आया है। इससे इन क्षेत्रों की रजिस्टरी न हो पाने की समस्या हल हो गई है। अब लोग रजिस्टरी करा सकेंगे।
जिन लोगों ने एनडीसी पोर्टल पर नल को हटाने की आपत्ति दर्ज करवाई थी, निगम ने उनको सही कर दिया है। इससे शहरवासियों को न तो अब दलालों के माध्यम से काम करवाना होगा और न ही किसी को मजबूरन रिश्वत देनी होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा मॉडल टाउन और आठ मरला निवासियों को होगा, क्योंकि एनडीजी पोर्टल पर नल लिखे होने के सबसे ज्यादा मामले यहीं के थे।
नगर निगम सदन की बैठक में खुद पार्षद तक तीन लाख रुपये में नल को हटाने का आरोप लगाकर हंगामा कर चुके हैं। अब शहरी स्थानीय निकाय की ओर से किए गए अपडेट में यह नल हट गया है। इससे जुड़ी आपत्तियां क्लीयर हो चुकी हैं, जिससे शहरवासियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
टीपी स्कीम में ये कॉलोनियां
नगर निगम क्षेत्र में टीपी स्कीम, नगर सुधार मंडल और पुनर्वास योजनाओं के तहत बसी कॉलोनियों में मॉडल टाउन, सुखदेव नगर, नारायण सिंह पार्क, भाटिया कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, आठ मरला, रेलवे रोड कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी, गुरुनानकपुरा, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, सब्जी मंडी, रामनगर, पटेल नगर, बिशनस्वरूप कॉलोनी और सुखदेव नगर शामिल हैं। यहां के लोगों को इस अपडेट का सबसे ज्यादा फायदा होगा।