फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief: Now the responsibility is on the permanent employees, made assistants to the raw ones

राहत : अब जिम्मेदारी पक्के कर्मचारियों पर, कच्चे बनाए सहायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now the responsibility is on the permanent employees, made assistants to the raw ones
पानीपत। नगर निगम की संपत्तिकर शाखा के काम को तैनात किए गए कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर प्रकाशित खबर पर निगम आयुक्त और संयुक्त आयुक्त ने संज्ञान लिया है। दोनों अधिकारियों ने फिर से संपत्तिकर काम की बागडोर निगम के पक्के कर्मचारियों के हाथों में सौंप दी है। यहां तैनात कच्चे कर्मचारियों को इनका सहायक बनाया गया है। जबकि इससे पहले ये काम कच्चे कर्मचारियों को सौंप रखा था और पक्कों को खाली बैठाया गया था। चूंकि कच्चे कर्मचारी अनट्रेंड थे। इनमें से कई तो हिंदी टाइपिंग तक नहीं आती थी। जिससे लोगों का प्रभावित हो रहा था और रोजाना निगम में इनकी शिकायतें बढ़ती जा रही थी। इस मामले को अमर उजाला ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगम में वार्ड क्लर्क के पद का काम बड़ा संवेदनशील होता है। इस पद के कर्मचारी संपत्तिकर की त्रुटियों को ठीक करने का काम करते हैं। इनके पास नाम, पता, मोबाइल नंबर, एरिया, कैटेगरी, टैक्स की त्रुटियां ठीक करने की शक्ति होती है। जबकि निगम अधिकारियों ने अपने पक्के क्लर्कों की ड्यूटी सिर्फ कैंप में लगाई थी। इन कैंप के बाद अब करीब पांच पक्के क्लर्कों के पास कोई महत्वपूर्ण काम नहीं है। जबकि आउटसोर्स के छह से सात क्लर्क संपत्तिकर की पूरी बागडोर संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

अब इनको जिम्मेदारी और ये बनाए सहायक
वार्ड एक से पांच पर लिपिक अंकुश संपत्तिकर व टैक्स की जानकारी पर काम करेंगे। इसके साथ वार्ड 1 से 6 की सीएम विंडो और जनसंवाद की शिकायतों का निवारण करेंगे। इनके सहायक विक्रम शर्मा होंगे। वार्ड 6 से 10 का काम जयवीर देखेंगे और वार्ड सात से 12 की शिकायतों का निवारण करेंगे। इनके सहायक सुमित वर्मा होंगे। वार्ड 11 से 15 का काम रमेश लिपिक करेंगे साथ में वार्ड 13 से 18 की सीएम विंडो और जनसंवाद शिकायतों का निवारण करेंगे। इनके सहायक विनोद डांगी होंगे। रज्जी लिपिक वार्ड 16 से 20 पर संपत्तिकर का काम करेंगी और 19 से 26 तक शिकायतों का निवारण करेंगी। वार्ड 21 से 26 की संपत्तिकर का काम मनप्रीत लिपिक करेंगे। जबकि वार्ड 1 से 15 में मालिक और मोबाइल अपडेट करने का काम राजेश लिपिक करेंगे और 16 से 26 में यही काम गुरमीत करेंगे। इसके अलावा लेवल-2 में चेकर का काम प्रेम प्रकाश और सन्नी करेंगे। इनमें सहायक के तौर पर तैनात सभी कर्मचारी समेत राजेश, मनप्रीत और गुरमीत भी हरियाणा रोजगार कौशल निगम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
जनता का काम सुगम हो सके इसलिए संपत्तिकर शाखा में कर्मचारियों की सीटें बदली गई हैं। जनहित को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। शहर के लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
साहिल गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed