फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief from the morning sun, people shivered in the evening

Panipat News: सुबह की धूप से राहत, शाम को लोग ठिठुरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Relief from the morning sun, people shivered in the evening
पानीपत। आसमान में शाम से सुबह तक धुंध छाने के बाद निकली धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। कुछ इलाकों में सुबह आठ बजे ही धूप निकल गई थी। जिससे लोगों की दिनचर्या पहले की तरह शुरू हुई। खिली धूप से दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम होते ही ठिठुरन दोबारा बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। धूप निकलने से धुंध सुबह ही छंट गई। जिससे वाहनों चालकों को भी गंतव्य तक पहुंचने में आसानी रही। पश्चिमी विक्षोभ के व पूर्वी शीत लहर के कारण उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को पूरा दिन लोग धूप न निकलने के कारण ठंड से ठिठुरते रहे। शाम से ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी लेकिन अल सुबह धुंध होने के बावजूद निकली खिली धूप से आसमान साफ दिखाई दिया। सुबह ही निकली धूप से लोगों की दिनचर्या काफी दिनों के बाद पहले की तरह शुरू हुई।
विज्ञापन

बुधवार को धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बाजार में गर्म कंबलों की खरीदारी जमकर की जा रही है। दुकानदार संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी बाजार में गर्म कंबलों की दुकान है। इस बार बढ़ती ठंड के साथ गर्म कंबलों की खरीदारी भी बढ़ है। पिछले साल की अपेक्षा अभी तक खरीदारी में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि आने वाले समय में ठंड और कोहरा बढ़ेगा। मौसम एक बार फिर से करवट लेगा जिससे ठंड ओर बढ़ेगी। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। बढ़ती ठंड, कुछ समय के लिए निकली धूप और हल्की बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। इससे गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed