फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief: Corona patients getting an average of three

पानीपत: अब कोरोना से राहत, तीन की औसत से मिल रहे रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Relief: Corona patients getting an average of three
पानीपत। कोरोना रोगियों की संख्या में एकाएक कमी आई है। सितंबर में अब तक कोरोना के 35 केस मिले हैं। अब हर रोज कोरोना के औसतन तीन से भी कम केस मिल रहे हैं। जबकि पांच की औसत से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। सितंबर में 44 मरीज स्वस्थ हुए। अब कोरोना पॉजिटिविटी रेट महज एक प्रतिशत है। जबकि अगस्त में यह 18 फीसदी थी।
विज्ञापन

अगस्त में प्रतिदिन 15 की औसत से कोरोना रोगी मिले थे। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 27 है। कोई भी संक्रमित अस्पतालों में भर्ती नहीं है। सोमवार को कोरोना के तीन नए रोगी मिले। एक व्यक्ति ठीक हुआ। मंगलवार को 177 लोगों ने कोविड जांच कराई। डॉक्टरों के अनुसार जून, जुलाई व अगस्त में कोरोना के केस बढ़ने का कारण पर्यटन था। लोग बाहर घूमकर लौटे थे। इस दौरान संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36690 हो चुकी है। इनमें से 35466 लोग ठीक हो चुके हैं। 681 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक छह प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी न बरतें लापरवाही
सैंपलिंग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन लापरवाही न बरतें। लोगों से अपील है कि वे कोविड गाइडलाइन का पालन करें। वैक्सीनेशन जरूर कराएं। लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।
- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed