फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reliance company employee attacked with sticks

Panipat News: रिलायंस कंपनी के कर्मचारी पर किया लाठी-डंडे से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Reliance company employee attacked with sticks
पानीपत। नूरवाला में चिकन कॉर्नर के पास रिलायंस कंपनी के कर्मचारी पर पांच युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। कर्मचारी जान बचाकर ठेके में घुसा तो आरोपियों ने वहां भी घुसकर उस पर हमला किया और उसे मृत समझकर फरार हो गए। घायल एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देसराज कॉलोनी निवासी सुशील ने बताया कि वह रिलायंस जिओ की वेंडर कंपनी की क्यूआरटी टीम में कार्यरत है। वह सात अगस्त की रात सवा नौ बजे शाका चिकन कॉर्नर पर सामान लेने गया था। वह सामान लेकर चलने लगा तो विक्रम उर्फ विक्की निवासी नूरवाला व चार अन्य युवकों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाते हुए पास के ही शराब ठेके में घुस गया। आरोपियों ने ठेके के अंदर भी उस पर हमला किया। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया, आरोपी उस पर तब भी हमला करते रहे। उसके बाद उसे मृत समझकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया। उसके बाद उसे बरसत रोड स्थित आधार अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed